आज, 19 अप्रैल को पूरे देश में अक्षय तृतीया(Akshaya Tritiya) का पावन पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह तिथि अत्यंत शुभ मानी जाती है और इसे सौभाग्य, समृद्धि तथा निरंतर सफलता का प्रतीक कहा गया है। ‘अक्षय’ शब्द का अर्थ है जो कभी समाप्त या नष्ट न हो। ऐसी मान्यता है कि इस दिन किए गए दान, पूजा-पाठ, जप और शुभ कार्यों का फल कभी क्षीण नहीं होता, बल्कि वह सदैव बढ़ता ही रहता है।
क्या है अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त ?
-
पंचांग के अनुसार आज का दिन पूजा और खरीदारी के लिए समय विशेष रूप से शुभ माना गया है।
-
पूजा का श्रेष्ठ समय: सुबह 10:49 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक
-
सोना खरीदने का शुभ समय: सुबह 10:49 बजे से 20 अप्रैल सुबह 5:51 बजे तक

