HomeBreaking Newsअमृतसर में हथियार-नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, RPG...

अमृतसर में हथियार-नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, RPG रॉकेट लॉन्चर और करोड़ों की खेप बरामद

Amritsar Smuggling Network: पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने हथियारों और नशे की तस्करी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया और सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में एक RPG रॉकेट लॉन्चर, दो अवैध पिस्तौल, 106 कारतूस और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच में आरोपियों के विदेशी हैंडलरों के संपर्क में होने की जानकारी सामने आई है।

RPG लॉन्चर से लेकर हेरोइन तक बरामद

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इस कार्रवाई की जानकारी साझा की। उनके मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से 7 किलो 904 ग्राम हेरोइन, 5 किलो 152 ग्राम अफीम और 2 किलो 344 ग्राम ICE (मेथामफेटामाइन) बरामद की गई है।

हथियारों में एक RPG रॉकेट लॉन्चर, दो अवैध पिस्तौल और 106 कारतूस शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने एक ड्रोन, GPS ट्रैकर और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। बरामद RPG का वजन 22 नेटो बताया गया है।

विदेशी हैंडलरों के संपर्क में थे आरोपी

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। ये विदेशी हैंडलर कथित तौर पर अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप की आपूर्ति करवाते थे। इसके बाद स्थानीय स्तर पर आरोपियों के माध्यम से यह सामान आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों तक पहुंचाया जाता था।

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच एजेंसियां विदेशी हैंडलरों, हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई के स्रोतों के साथ-साथ इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही हैं।

तीन पुलिस थानों में दर्ज हुई एफआईआर

इस मामले में अमृतसर के थाना घरिंडा, थाना लोपोके और थाना भिंडी सैदा में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि हथियारों और नशे की सप्लाई के स्रोतों, इनके खरीदारों और अन्य सहयोगियों का पता लगाया जा सके।

इस मामले में DIG बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे ऑपरेशन और जांच से जुड़ी जानकारी शेयर करेंगे।

Read More:

श्री केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट आज होंगे बंद, 19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments