HomeBreaking Newsदिल्ली की भीषण गर्मी से ट्रैफिक पुलिस के जवानों को मिलेगी राहत,...

दिल्ली की भीषण गर्मी से ट्रैफिक पुलिस के जवानों को मिलेगी राहत, AC हेलमेट का ट्रायल हुआ शुरू

राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर सड़कों और चौराहों पर घंटों ड्यूटी करने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर पड़ रहा है।

ट्रैफिक पुलिस को दिए गए AC हेलमेट

इस नई पहल के तहत पुलिसकर्मियों को सोलर-असिस्टेड AC हेलमेट, बैटरी से चलने वाले पोर्टेबल फैन, कॉलर फैन और इमरजेंसी हाइड्रेशन सपोर्ट दिया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इन चीजों का इस्तेमाल धूप में लंबे समय तक ड्यूटी करने वाले जवानों को हीट स्ट्रोक और शरीर में पानी की कमी जैसी समस्याओं से बचाने में किया जाएगा।

4 से 5 घंटे तक चलेगा AC हेलमेट

इस योजना का सबसे खास हिस्सा ‘कूलिंग AC हेलमेट’ है। इसमें बैटरी से चलने वाली तापमान नियंत्रण सिस्टम है। यह हेलमेट एक बार चार्ज होने पर करीब 4 से 5 घंटे तक काम कर सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की लॉजिस्टिक्स यूनिट के मुताबिक यह हेलमेट सिर के आसपास का तापमान बाहरी वातावरण की तुलना में 8 से 12 डिग्री सेल्सियस तक कम कर सकता है। अधिकारियों का कहना है कि शरीर का सिर वाला हिस्सा गर्मी के प्रति सबसे ज्यादा संवेदनशील होता है। ऐसे में भारी वर्दी और सुरक्षा उपकरण पहनकर लंबे समय तक धूप में खड़े रहने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए यह तकनीक काफी राहत देने वाली साबित हो सकती है। फिलहाल ट्रायल के तौर पर 10 से 12 पुलिसकर्मियों को ये हेलमेट दिए गए हैं। सफल परिणाम मिलने पर भविष्य में 2000 से ज्यादा ऐसे हेलमेट खरीदने की योजना है।

मेडिकल और हाइड्रेशन सपोर्ट बढ़ाया 

गर्मी से बचाव के लिए ट्रैफिक बूथों और चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों को बैटरी से चलने वाले हैंड फैन और पोर्टेबल वेंटिलेटर भी दिए गए हैं। इसके अलावा कई प्रमुख ट्रैफिक प्वाइंट्स पर ठंडे पानी और ORS की व्यवस्था की गई है ताकि ड्यूटी के दौरान जवानों को डिहाइड्रेशन से बचाया जा सके।

चौराहों पर लगाए जा रहे टिन शेड

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई जगहों पर अस्थायी टिन शेड भी लगाए हैं। यह शेड्स पुलिसकर्मियों को तेज धूप, गर्म हवाओं और धूल भरी आंधी से बचाने में मददगार हो सकते हैं।

शहर में बनेंगे 100 नए ट्रैफिक बूथ

ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार पूरे शहर में करीब 100 नए ट्रैफिक बूथ बनाने की योजना पर भी तेजी से काम चल रहा है। इन बूथों में पुलिसकर्मियों के आराम के लिए बेंच, पंखा और कूलर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि ड्यूटी के दौरान उन्हें कुछ राहत मिल सके।

Read More

‘हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर देना होगा ध्यान’, दिल्ली में क्वाड देशों की बैठक, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिया बड़ा संकेत

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments