HomeBreaking Newsसपरून की दवा दुकान में सनस्क्रीन और फेसवॉश की चोरी, सीसीटीवी में...

सपरून की दवा दुकान में सनस्क्रीन और फेसवॉश की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ युवक

सोलन शहर के सपरून क्षेत्र स्थित एक दवा दुकान अपोलो फार्मा में हुई अनोखी चोरी ने लोगों के बीच चर्चा का विषय बना दिया है। जानकारी के अनुसार, अपोलो फार्मा में एक युवक तीन सनस्क्रीन और एक फेसवॉश को चोरी से अपनी जेब में डालता हुआ सीसी टीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।

दुकानदार के अनुसार, चोरी करने वाला युवक देखने में किसी सभ्य परिवार का प्रतीत होता है और वह स्कूटी पर दुकान तक आया था। जो कि उसने दुकान से कुछ दूरी पर खड़ी की थी ,हैरानी की बात यह है कि चोरी की गई वस्तुएं कोई महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान या नकदी नहीं, बल्कि सौंदर्य और त्वचा देखभाल से जुड़ी सामग्री हैं।जिसकी कीमत हजारों में है।

घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी रही होगी कि युवक ने महिलाओं के फेसवाश ओर सन्स क्रीम के लिए चोरी जैसा कदम उठाना पड़ा। हालांकि इसकी वास्तविक वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

दुकानदार ने युवक से अपील करते हुए कहा है कि वह सामान वापस कर जाए या उसके पैसे जमा करा दे। उनका कहना है कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो सीसीटीवी से प्राप्त युवक की स्पष्ट तस्वीर सार्वजनिक की जा सकती है, ताकि उसकी पहचान हो सके।

फिलहाल यह घटना सोशल मीडिया और स्थानीय बाजार में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस में शिकायत की गई है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

READ MORE: PM मोदी ने ‘भारत इनोवेट्स 2026’ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स से की मुलाकात!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments