Thailand Fire Incident: थाईलैंड के मशहूर रिसॉर्ट द्वीप फुकेत में एक कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हुए हैं। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने आसपास की कई इमारतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद इलाके में बड़े पैमाने पर बचाव और आग बुझाने का अभियान चलाया गया।
सुबह लगी आग
पुलिस ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि आग सुबह-सुबह लगी और देखते ही देखते आसपास की इमारतों तक फैल गई। स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 3:17 बजे उस इमारत में आग लगी, जहां वाहनों को किराए पर देने का कारोबार किया जाता था।
थाईलैंड के अधिकारियों के मुताबिक, सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग की लपटें काफी तेज थीं, जिस पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को करीब दो घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार काफी प्रयासों के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।
हादसे में घायल 15 थाई नागरिक
पुलिस के अनुसार, आग की घटना में घायल हुए 16 लोगों में 15 थाई नागरिक हैं, जबकि एक व्यक्ति म्यांमार का रहने वाला है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस हादसे में जान गंवाने वाले या घायल होने वाले लोगों में कोई भी पर्यटक शामिल नहीं है।
पातोंग के पास स्थित है हादसे वाली इमारत
यह हादसा फुकेत के पश्चिमी तट पर स्थित पातोंग के नजदीक एक कस्बे में हुआ। पातोंग फुकेत के सबसे लोकप्रिय समुद्री तटों में से एक है और यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। कमर्शियल बिल्डिंग में लगी आग ने आसपास की कई इमारतों को भी प्रभावित किया, जिससे इलाके में चिंता बढ़ गई है। फिलहाल इस घटना में 11 लोगों की मौत और 16 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
Read More:
चीन को भी भाया छठ का महापर्व! कहा- सूरज की पूजा में भारत और चीन की साझा परंपरा

