पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई हिंसक मुठभेड़ में 10 पुलिसकर्मियों और 15 आतंकवादियों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान हांगू जिले में एक पुलिस चौकी पर हुए हमले के बाद शुरू किया गया था। घटना में कई अन्य पुलिसकर्मी और आतंकवादी घायल भी हुए हैं।
पुलिस चौकी पर हमले के बाद शुरू हुआ अभियान
पुलिस के मुताबिक, बुधवार को हांगू जिले में स्थित एक पुलिस चौकी पर आतंकवादियों ने हमला किया था। इसके बाद हालात को नियंत्रित करने और हमलावरों की तलाश के लिए अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सहायता के लिए जा रहे जवानों के वाहन को भी रास्ते में आतंकवादियों ने निशाना बनाया और उस पर गोलीबारी की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
मुठभेड़ में दोनों पक्षों को नुकसान
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान 10 पुलिसकर्मियों की जान चली गई, जबकि 28 अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायल कर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया चागया है। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में 15 आतंकवादी मारे गए, जबकि कई अन्य के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है।
मुख्यमंत्री सुहैल अफरीदी ने मांगी घटना की रिपोर्ट
खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सुहैल अफरीदी ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की विस्तार से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने मारे गए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायल पुलिसकर्मियों का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए।
Read More
देश की पहली ‘वंदे भारत फ्रेट ट्रेन’ का टेक्निकल ट्रायल शुरू, पहले ही दिन पकड़ी 145 किमी/घंटा की रफ्तार