भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी हैप्पी पासिया को अमेरिका में हिरासत में लिया गया है. ये गिरफ्तारी यूएस इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट की ओर से की गई है. यूएस एजेंसियों ने हैप्पी पासिया को इमीग्रेशन उल्लंघन के तहत हिरासत में लिया है. भारत अब उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया की तैयारी सकती है. हैप्पी पासिया की हिरासत को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है. बताते चले, पंजाब में पिछले कुछ महीनों में हुई 14 से ज्यादा आतंकी घटनाओं में आतंकी हैप्पी पासिया का नाम सामने आया है. वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल नाम के प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन का सक्रिय कमांडर है. वहीं, राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने पहले ही उस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर उसे भगोड़ा घोषित किया गया था.
अमेरिका में पकड़ा गया आतंकी हैप्पी पासिया, पंजाब की आतंकी वारदातों में शामिल था हैप्पी पासिया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! काले बादल, ठंडी हवाएं और बूंदाबांदी के बीच भारी बारिश-ओलों का अलर्ट
on हुआ था टाइफाइड का बुखार, थमा दी किडनी खराब होने की रिपोर्ट! ग्रेटर नोएडा के अस्पताल पर FIR का आदेश
on लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देंगे PM मोदी, एयरपोर्ट से लेकर 40 जलाशयों तक 5 परियोजनाओं का उद्घाटन
on लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देंगे PM मोदी, एयरपोर्ट से लेकर 40 जलाशयों तक 5 परियोजनाओं का उद्घाटन

