Tech Tips: आज के समय में यूट्यूब और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करोड़ों लोग करते हैं। कोई यूट्यूब पर वीडियो देखकर नई चीजें सीखता है तो कोई इंस्टाग्राम पर रील्स और फोटो का आनंद लेता है। हालांकि कई बार वीडियो या पोस्ट के बीच आने वाले विज्ञापन देखने का अनुभव खराब कर देते हैं। लंबे विज्ञापन या बार-बार दिखाई देने वाली स्पॉन्सर्ड पोस्ट से बचने के लिए कुछ आधिकारिक सेटिंग्स और विकल्प अपनाकर विज्ञापनों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
YouTube Premium सबसे आसान ऑप्शन
यूट्यूब पर विज्ञापन हटाने का सबसे आसान और आधिकारिक तरीका YouTube Premium की सदस्यता लेना है। प्रीमियम लेने के बाद वीडियो बिना विज्ञापन के चलते हैं। इसके अलावा बैकग्राउंड प्ले और YouTube Music जैसी अतिरिक्त सुविधाओं का भी लाभ मिलता है, जिससे वीडियो देखने का अनुभव बेहतर हो जाता है।
कंप्यूटर पर Ad Blocker Extension का ऑप्शन
यदि आप कंप्यूटर या लैपटॉप पर Chrome, Firefox या किसी अन्य ब्राउजर के जरिए यूट्यूब देखते हैं, तो AdBlock, Adblock Plus या uBlock Origin जैसे Ad Blocking Extensions का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये एक्सटेंशन वीडियो शुरू होने से पहले और बीच में दिखाई देने वाले अधिकांश विज्ञापनों को ब्लॉक करने में मदद करते हैं।
Brave Browser भी हो सकता है उपयोगी
मोबाइल और कंप्यूटर दोनों पर Brave Browser एक अच्छा विकल्प माना जाता है। इसमें पहले से इन-बिल्ट Ad Blocker मौजूद होता है। ऐसे में जब इसी ब्राउज़र के जरिए यूट्यूब इस्तेमाल किया जाता है, तो वीडियो के दौरान दिखाई देने वाले कई विज्ञापन अपने आप कम हो जाते हैं।
Instagram पर Sponsored Ads ऐसे करें कम
अगर इंस्टाग्राम फीड में कोई Sponsored पोस्ट दिखाई देती है, तो उसके ऊपर दिए गए तीन डॉट पर टैप करके Hide Ad विकल्प चुन सकते हैं। इसके बाद कारण बताने पर इंस्टाग्राम भविष्य में उसी तरह के विज्ञापन कम दिखाने की कोशिश करता है। इससे फीड को अपनी पसंद के अनुसार बेहतर बनाया जा सकता है।
Ad Preferences बदलकर करें विज्ञापन कंट्रोल
इंस्टाग्राम की प्रोफाइल में जाकर Account Center खोलें और वहां मौजूद Ad Preferences ऑप्शन का इस्तेमाल करें। यहां उन विषयों को Show Less किया जा सकता है, जिनसे जुड़े विज्ञापन आप कम देखना चाहते हैं। इसके अलावा Recent Ad Activity सेक्शन में जाकर कुछ ब्रांड्स से जुड़े विज्ञापनों को भी सीमित किया जा सकता है।
ब्राउजर से Instagram चलाने पर भी मिल सकता है फायदा
यदि आप मोबाइल ऐप की बजाय Chrome जैसे ब्राउजर में इंस्टाग्राम का उपयोग करते हैं और वहां Ad Blocker एक्टिव है, तो कई मामलों में विज्ञापन पहले की तुलना में कम दिखाई दे सकते हैं। हालांकि यह तरीका हर डिवाइस, ब्राउजर और परिस्थिति में समान रूप से काम करे, इसकी गारंटी नहीं है। इसलिए बेहतर अनुभव के लिए आधिकारिक सेटिंग्स और उपलब्ध ऑप्शन का उपयोग करना ज्यादा सही माना जाता है।
Read More:
रेलवे का नया प्लान, तत्काल टिकट के लिए टोकन सिस्टम लागू, कम होगी भीड़ और आसान होगी बुकिंग

