HomeBreaking Newsरेलवे का नया प्लान, तत्काल टिकट के लिए टोकन सिस्टम लागू, कम...

रेलवे का नया प्लान, तत्काल टिकट के लिए टोकन सिस्टम लागू, कम होगी भीड़ और आसान होगी बुकिंग

अगर आप ट्रेन का तत्काल टिकट लेने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए रेलवे(Railway) के नए नियमों की जानकारी होना जरूरी है। 1 अगस्त 2026 से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए रिजर्वेशन काउंटर और ऑनलाइन दोनों तरीकों में कुछ बदलाव लागू किए गए हैं। रेलवे ने काउंटर पर यात्रियों की भीड़ और अव्यवस्था कम करने के लिए टोकन सिस्टम शुरू किया है। अब रिजर्वेशन काउंटर पर तत्काल टिकट लेने पहुंचने वाले यात्रियों को पहले एक नंबर वाला टोकन दिया जाएगा।

इसी नंबर के आधार पर उनकी बारी तय होगी। इससे यात्रियों को बार-बार लाइन में लगने की परेशानी से राहत मिलेगी। नई व्यवस्था के तहत एसी क्लास तत्काल टिकट के लिए टोकन सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे तक दिए जाएंगे, जबकि नॉन-एसी क्लास के लिए सुबह 9 बजे से 9:30 बजे तक टोकन जारी होंगे। रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग को दो श्रेणियों में बांटा है। पहली श्रेणी के यात्रियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जबकि अन्य यात्रियों की बुकिंग उसके बाद की जाएगी। काउंटर पर टिकट लेने वाले यात्रियों को आधार कार्ड या रेलवे द्वारा मान्य कोई अन्य फोटो पहचान पत्र साथ रखना जरूरी होगा।

ऑनलाइन तत्काल टिकट के लिए आधार वेरिफिकेशन जरूरी

IRCTC वेबसाइट या मोबाइल ऐप से तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार से सत्यापित यूजर होना जरूरी है। टिकट बुकिंग पूरी करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाला OTP भी आवश्यक होगा।

वहीं, अधिकृत रेलवे एजेंटों पर तत्काल टिकट विंडो खुलने के शुरुआती 30 मिनट तक बुकिंग की अनुमति नहीं होगी। एसी क्लास के लिए यह समय सुबह 10 बजे से 10:30 बजे तक और नॉन-एसी क्लास के लिए 11 बजे से 11:30 बजे तक रहेगा।

ऑनलाइन बुकिंग हुई तेज

IRCTC की नई वेबसाइट के बाद ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया में तेजी आई है। रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक, शुरुआती मिनटों में टिकट बुकिंग की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यात्रियों के लिए सलाह है कि तत्काल टिकट बुक करने से पहले आधार ऑथेंटिकेशन और जरूरी जानकारी पहले से तैयार रखें ताकि बुकिंग विंडो खुलते ही बिना देरी के टिकट बुक किया जा सके।

यह भी पढ़ें : हरियाली, कजरी और हरतालिका तीज कब हैं? जानें तीनों व्रत की सही तारीख और पूजा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments