HomeBreaking Newsबॉक्स ऑफिस पर स्पाइडर-मैन के ब्रांड न्यू डे का जलवा बरकरार, द...

बॉक्स ऑफिस पर स्पाइडर-मैन के ब्रांड न्यू डे का जलवा बरकरार, द ओडोसी की गिरी कमाई… 

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की नई फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे'(Spider-Man) ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी दमदार एंट्री कर ली है। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलने की वजह से यह भारत में अब तक की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग देने वाली फिल्म बन गई है। अब सभी की नजर इसके दूसरे दिन के प्रदर्शन और कमाई पर टिकी हुई है।

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन भारत में 60.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन लगभग 72.44 करोड़ रुपये रहा। देशभर में फिल्म के करीब 17,250 शो चलाए गए और कुल 72.3 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है जो किसी भी हॉलीवुड फिल्म के लिए बेहद मजबूत शुरुआत मानी जा रही है।

किस भाषा में कितनी हुई कमाई? 

फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया गया है। सबसे ज्यादा कमाई अंग्रेजी वर्जन से हुई जिसने 32.25 करोड़ रुपये का नेट बिजनेस किया। इसके बाद हिंदी वर्जन ने 22 करोड़ रुपये कमाए। वहीं तेलुगु में 3.25 करोड़, तमिल में 3 करोड़, मलयालम में 0.07 करोड़ और कन्नड़ में 0.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया गया है।

‘एवेंजर्स: एंडगेम’ का रिकॉर्ड भी टूटा 

इस फिल्म ने भारत में हॉलीवुड फिल्मों की ओपनिंग का नया इतिहास रच दिया है। इससे पहले सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के नाम था जिसने पहले दिन करीब 54 करोड़ रुपये नेट और 65 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाए थे। अब ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने 60.60 करोड़ रुपये नेट और 72.44 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन के साथ उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

‘द ओडिसी’ की कमाई पर पड़ा असर 

दूसरी ओर, क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ की कमाई पर नई रिलीज का असर साफ दिखाई दे रहा है। पहले सप्ताह में फिल्म ने 90.30 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया था। हालांकि, दूसरे सप्ताह में इसकी रफ्तार कुछ धीमी हो गई। अब दर्शकों का बड़ा वर्ग ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की ओर खिंचता नजर आ रहा है जिसका असर बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों में भी दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें : IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सज़ा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments