HomeBreaking Newsसॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय की हत्या में पत्नी पर भी गंभीर आरोप, पत्नी...

सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय की हत्या में पत्नी पर भी गंभीर आरोप, पत्नी बोली सब ड्रामा कर रहे

दिल्ली के निहाल विहार स्थित लक्ष्मी पार्क में सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की पीट-पीटकर हत्या के मामले में परिवार ने उनकी पत्नी रेखा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। स्वजन का दावा है कि जिस वक्त विनय की मां अपने बेटे को बचाने के लिए हमलावरों से गुहार लगा रही थीं, उस समय रेखा ने उनका हाथ पकड़कर उन्हें कमरे से बाहर कर दिया। परिवार का यह भी आरोप है कि विनय के बुरी तरह घायल होने के बावजूद उन्हें समय पर मदद नहीं मिली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होने की बात कही है।

विवाद के बाद पत्नी ने मायके वालों को बुलाया

परिवार के मुताबिक, शुक्रवार सुबह विनय और रेखा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद रेखा ने अपने पिता ज्ञान चंद, भाइयों राजकुमार और सोनू, एक भाई की पत्नी और दो अन्य लोगों को घर बुलाया। उस समय घर में विनय और उनकी मां मौजूद थीं। परिवार का कहना है कि रेखा के पिता और भाई कार से घर पहुंचे और सीधे पहली मंजिल पर स्थित विनय के कमरे में चले गए।

कमरे से चीखने की आवाज सुनकर पहुंचीं मां

विनय की मां उस समय ग्राउंड फ्लोर पर थीं। कुछ देर बाद उन्हें ऊपर से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। उन्हें आशंका हुई कि बेटे के साथ मारपीट हो रही है। आवाज सुनकर वह तुरंत कमरे की ओर गईं। परिवार का आरोप है कि कमरे में कई लोग विनय को घेरे हुए थे और उसके साथ मारपीट कर रहे थे। विनय ने अपनी मां को देखकर बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन कथित तौर पर उसे पकड़ लिया गया। स्वजन का यह भी आरोप है कि रेखा कमरे में मौजूद थीं और उन्होंने विनय को बचाने की कोशिश नहीं की।

मां ने बचाने की कोशिश की तो बाहर कर दिया

परिवार के अनुसार, विनय की मां ने जब बेटे को बचाने की कोशिश की तो रेखा ने उनका हाथ पकड़कर उन्हें कमरे से बाहर कर दिया। मां लगातार लोगों से विनय को छोड़ने की अपील करती रहीं। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को मदद के लिए आवाज लगाई। परिवार का दावा है कि पड़ोसियों के आने की भनक लगते ही कमरे में मौजूद लोग वहां से निकलने लगे। आरोपितों ने अपनी कार भी मौके पर छोड़ दी और फरार हो गए। स्वजन का आरोप है कि विनय की मौत की जानकारी मिलने के बाद रेखा ने कहा, “सब ड्रामे कर रहे हैं, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। मुझे डराने के लिए झूठ बोला जा रहा है।” परिवार ने इसे लेकर भी सवाल उठाए हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Read More

दिल्ली के मंगोलपुरी में राहगीरों पर चाकुओं से हमला, 6 लोग हुए घायल

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments