हिज्बुल मुजाहिदीन के डिप्टी सुप्रीम कमांडर शमशेर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में वह दावा करता सुनाई देता है कि पाकिस्तान के अलग-अलग हिस्सों से आए आतंकवादी कश्मीर में लड़ाई के दौरान मारे गए हैं। यह वीडियो 8 जुलाई को मुजफ्फराबाद में जमात-ए-इस्लामी के एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है। इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
कश्मीर के कब्रिस्तानों को लेकर किया दावा
वीडियो में शमशेर खान एक सभा को संबोधित करते हुए कहता है कि लोलाब, कुपवाड़ा से लेकर कठुआ तक कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं है, जहां पाकिस्तानी आतंकवादियों के अवशेष न हों। वह पाकिस्तान और कश्मीर के बीच संबंधों का भी जिक्र करता है और दावा करता है कि दोनों के बीच कोई नफरत पैदा नहीं कर सकता।
यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है, जब कुछ महीने पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोपोर के पंजल्ला क्षेत्र में हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े घोषित अपराधी गुलाम मोहम्मद भट उर्फ हैदर की संपत्ति जब्त की थी। पुलिस के अनुसार, जांच में पता चला कि वह अवैध रूप से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) गया था, जहां उसने हथियारों और गोला-बारूद का ट्रेनिंग लिया।
ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र
इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान भारत की रक्षा क्षमताओं की शक्ति दुनिया ने देखी। उन्होंने कहा कि कार्रवाई आतंकियों के ठिकानों पर हुई, लेकिन उसकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दी।
Read More
चढ़ावा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर के 24 कर्मचारियों ने छोड़ी नौकरी, सामने आई ये वजह…

