HomeBreaking Newsचढ़ावा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर के 24 कर्मचारियों ने छोड़ी...

चढ़ावा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर के 24 कर्मचारियों ने छोड़ी नौकरी, सामने आई ये वजह…

अयोध्या के राम मंदिर(Ram Mandir) में चढ़ावे से जुड़ी चोरी की जांच के बाद व्यवस्थाओं में कई बदलाव किए गए हैं। इन बदलावों का सबसे बड़ा असर उन कर्मचारियों पर पड़ा है जो हर दिन श्रद्धालुओं के चढ़ावे की गिनती का काम करते थे। मंदिर में काम की नई व्यवस्था लागू होने के बाद लगभग 24 कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

कर्मचारियों के मुताबिक, पहले चढ़ावे की गिनती दो अलग-अलग शिफ्टों में होती थी जिससे हर कर्मचारी की ड्यूटी लगभग छह घंटे रहती थी। अब पूरी प्रक्रिया एक ही शिफ्ट में कराई जा रही है। उनका कहना है कि इससे कार्य अवधि बढ़कर करीब नौ घंटे हो गई है और सीमित कर्मचारियों पर अधिक जिम्मेदारी आ गई है।

वेतन और अवकाश को लेकर नाराजगी

इस्तीफा देने वाले कर्मचारियों का आरोप है कि नई व्यवस्था के साथ उनके मासिक वेतन में भी कमी की गई है। साथ ही समान कार्य करने वाले कर्मचारियों को अलग-अलग वेतन मिलने की शिकायत भी सामने आई है। कर्मचारियों का यह भी दावा है कि पहले की तुलना में मासिक अवकाश कम कर दिए गए हैं जिससे लगातार लंबे समय तक काम करना पड़ रहा है।

मांगें न पूरी होने पर छोड़ी नौकरी

कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने अपनी समस्याओं से संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया लेकिन समाधान नहीं निकला। इसके बाद ड्यूटी समाप्त होने पर उन्होंने सामूहिक विरोध दर्ज कराया और संबंधित बैंक शाखा व सुरक्षा एजेंसी को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

नई भर्ती में होगी सख्त जांच

सूत्रों के मुताबिक, इस्तीफा देने वाले कर्मचारियों की जगह नए लोगों की नियुक्ति की जाएगी। हालांकि, इस बार चयन प्रक्रिया पहले से अधिक सख्त होगी। नए कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन, दस्तावेजों की जांच और पृष्ठभूमि का खुलकर सत्यापन किया जाएगा जिससे भर्ती प्रक्रिया में अतिरिक्त समय लग सकता है। फिलहाल इस मामले में संबंधित बैंक या एजेंसी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें : डिफेंस से समुद्री सुरक्षा तक… भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए 18 बड़े समझौते…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments