बाहरी उत्तरी दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र में यमुना नदी में नहाने गए चार नाबालिग तेज बहाव में बह गए। यह हादसा हिरंकी गांव के पास ठोकर नंबर-24 के निकट हुआ। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, NDRF, दिल्ली फायर सर्विस और अन्य एजेंसियों ने संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया। हालांकि, देर रात तक चले सर्च ऑपरेशन के बावजूद चारों बच्चों का कोई पता नहीं चल सका। आज (सोमवार) को भी तलाश अभियान जारी है।
Delhi: A search operation is underway after four minor boys reportedly drowned in the Yamuna River near Village Hiranki. According to police, five boys aged around 14-15 years had gone to the river for bathing when four were swept away by the strong current. The fifth boy raised… pic.twitter.com/8pZMz2EzpW
— IANS (@ians_india) July 13, 2026
नहाने पहुंचे थे पांच दोस्त
पुलिस के अनुसार, रविवार शाम करीब 7:46 बजे यमुना में बच्चों के डूबने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि पांच नाबालिग दोस्त नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान तेज बहाव के कारण चार दोस्त गहरे पानी में चले गए और बहने लगे। पांचवां लड़का किनारे पर मौजूद था। उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया।
VIDEO | Delhi: Four minors are feared drowned in Yamuna near Hiranki village. Search operations underway. More details are awaited.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/H7qjjI5Ov9
— Press Trust of India (@PTI_News) July 13, 2026
स्थानीय लोगों ने की बचाने की कोशिश
शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को बचाने का कोशिश किया, लेकिन तब तक चारों किशोर तेज बहाव में लापता हो चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही NDRF, DDMA, दिल्ली फायर सर्विस और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
Read More
बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार

