HomeBreaking Newsशरद पवार मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, जानें डॉक्टरों ने...

शरद पवार मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, जानें डॉक्टरों ने क्या कहा

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शरद पवार को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए मुंबई के निजी ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें दो दिन पहले अस्पताल में एडमिट किया गया था। सूत्रों के अनुसार, यह भर्ती सामान्य जांच और फॉलो-अप के लिए है। फिलहाल कोई गंभीर स्थिति नहीं बताई गई है।

शरद पवार की हालत स्थिर

जानकारी के मुताबिक 85 वर्षीय शरद पवार की तबीयत फिलहाल स्थिर है। डॉक्टर उनकी नियमित जांच कर रहे हैं और रिपोर्ट आने के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। हालांकि एहतियातन उन्हें अस्पताल में रखा गया है। हाल ही में शरद पवार व्हीलचेयर पर बैठकर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पहुंचे थे। उन्होंने दिल्ली में मीडिया से भी बातचीत की थी। उनकी सेहत को लेकर पहले से ही लगातार नजर रखी जा रही थी।

फरवरी में भी हुए थे भर्ती

इस साल फरवरी में भी शरद पवार को दो बार पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उन्हें सीने में संक्रमण और डिहाइड्रेशन की शिकायत थी। इसके बाद डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया गया था। शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने बताया कि अस्पताल में भर्ती होने के कारण वह बारामती दौरे पर नहीं जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि पवार को कुछ मेडिकल टेस्ट और नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्वास्थ्य को लेकर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

कार्यकर्ताओं में चिंता

शरद पवार के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में चिंता देखी जा रही है। पार्टी नेताओं ने समर्थकों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। सूत्रों का कहना है कि यदि स्वास्थ्य सामान्य रहा तो उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

Read More

SRH और DC के बीच हैदराबाद में होगा रोमांचक मुकाबला, क्या SRH लगा पाएगी जीत की हैट्रिक ?

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments