HomeBreaking Newsनिकाह की दावत के लिए 40 भगौनों में पक रहा था गोमांस,...

निकाह की दावत के लिए 40 भगौनों में पक रहा था गोमांस, फिर पुलिस के सामने ऐसे खुली पोल

Shamli Cow Slaughter Case: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना में गोकशी और गोमांस परोसने की तैयारी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वलीमा की दावत से पहले बरातघर पर छापा मारकर दूल्हे फरमान और उसके मामा सलमान निवासीगण मुहल्ला छड़ियान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि खादर क्षेत्र में गोकशी कर गोमांस को स्कॉर्पियो वाहन से बरातघर तक पहुंचाया गया था। मामले में कई अन्य लोगों को भी नामजद किया गया है, जिनकी तलाश अभी जारी है।

जंगल में मिले गोवंश के अवशेष

पुलिस के अनुसार गुरुवार रात करीब नौ बजे सूचना मिली कि खादर क्षेत्र में गांव खुरगान के पास मोहसिन के नलकूप पर गोकशी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से गोवंश के अवशेष बरामद किए। अवशेषों की पशु चिकित्सक से जांच कराई गई और नमूने सुरक्षित रखे गए। इसके बाद नियमानुसार अवशेषों को दफना दिया गया।

जांच में बरातघर तक पहुंची पुलिस

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बरामद गोमांस को एक स्कॉर्पियो गाड़ी के जरिए नगर के मोहल्ला रेतावाला स्थित मुगल गार्डन बरातघर तक पहुंचाया गया था। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ बरातघर पहुंचे। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही वलीमा में शामिल होने पहुंचे कई लोग मौके से फरार हो गए।

वलीमा के लिए तैयार था गोमांस

पुलिस के मुताबिक बरातघर में वलीमा की दावत के लिए करीब 30-40 बड़े भगौनों में गोमांस तैयार कराया जा चुका था। इसमें शामिल होने वाले रिश्तेदारों को इसे परोसने की तैयारी थी। इसी दौरान पुलिस ने छापेमारी कर दूल्हे फरमान और उसके मामा सलमान, दोनों निवासी मोहल्ला छड़ियान, को गिरफ्तार कर लिया।

गोमांस, हथियार और वाहन बरामद

थाना प्रभारी समय पाल अत्री ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 10 किलो गोमांस बरामद किया गया। इसके अलावा तीन छुरियां, दाव, कुल्हाड़ी, राड तथा अन्य उपकरण भी कब्जे में लिए गए। गोमांस ढोने में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया। पुलिस के अनुसार यह वाहन युवक को निकाह में मिला था।

कई अन्य लोगों पर भी केस दर्ज

पुलिस ने इस मामले में मुगल गार्डन बरातघर संचालक हाजी अनीस, चांद मस्जिद के निकट रहने वाले शौकत गुर्जर और रेतावाला निवासी साबू कुरैशी को भी आरोपित बनाया है। पुलिस की टीमें फरार आरोपितों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।

निकाह के लिए आया था दूल्हा

जांच में पता चला कि गिरफ्तार मुख्य आरोपित फरमान पंजाब के चंडीगढ़ में कपड़ों की दुकान चलाता है। वह निकाह के लिए कुछ दिन पहले ही कैराना आया था। 16 जून को उसकी बरात शामली रोड स्थित एक बरातघर में गई थी, जहां उसका निकाह स्थानीय युवती से हुआ था। पुलिस के अनुसार 18 जून की रात वलीमा आयोजित किया गया था।

बुलडोजर कार्रवाई की उठी मांग

शुक्रवार देर शाम पुलिस ने मुगल गार्डन बरातघर को सील कर दिया। बरातघर संचालक के पुत्र कलीम ने कहा कि उन्होंने परिसर किराए पर दिया था और उन्हें दावत में क्या बनाया जा रहा है, इसकी जानकारी नहीं थी। वहीं स्वामी यशवीर ने मामले में वीडियो जारी कर बरातघर पर बुलडोजर चलाने और सभी आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सात दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो मुगल गार्डन के बाहर हिंदू पंचायत आयोजित की जाएगी।

पुलिस ने क्या कहा?

एएसपी सुमित शुक्ला के मुताबिक, ‘गोकशी की सूचना पर पुलिस गई थी। मौके से गो अवशेष बरामद किए गए। इसके अलावा बरातघर में छापेमारी कर दूल्हे फरमान और उसके मामा सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिस गाड़ी से गोमांस ले जाया गया था उसको भी सीज कर दिया गया है। अन्य फरार आरोपितों की तलाश जारी है। सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी।’

Read More:

संरक्षित पशु तस्करी में अलीगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व केंद्रीय मंत्री का भाई अनवर हुसैन गिरफ्तार

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments