उत्तर प्रदेश के हापुड़ से दिलदहलाने वाली खबर सामने आई है। जहां एक पड़ोस में रहने वाले मौलाना ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। इस घटना का खुलासा तब हुआ, जब नाबालिग गर्भवती हो गई। परिजनों द्वारा शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है।
मौलाना पर हो सख्त कार्रवाई
इस घटना के बाद आस-पास इलाके में आक्रोश का महौल है। सभी लोग मौलाना पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि पीड़िता के परिजन इस घटना के बाद सदमे में हैं। फिलहाल स्थानीय प्रशासन नाबालिग पीड़िता की काउंसलिंग कर रहा है। साथ ही, पुलिस ने पीड़ित के परिवार को मौलाना के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
क्या है पूरी घटना ?
यह घटना उत्तर प्रदेश के हापुड़ पिलखुवा थाने का है। जहां मौलाना इस्लाम के पड़ोस में नाबालिग लड़की का परिवार रहता है। हालांकि मौलाना इस्लाम ने एक दिन नाबालिग को अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मौलाना ने पीड़िता को इतना डरा दिया कि उसने इस गंदी करतूत के बारे में अपने परिवार के सदस्यों को जानकारी नहीं दी। इसी का लाभ उठाकर उसने नाबालिग के साथ बार-बार दुष्कर्म किया।
नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म
जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की के पेट में बीते कुछ दिनों से असहनीय दर्द हो रहा था। जिसके बाद 14 फरवरी को नाबालिग ने एक बच्ची को जन्म दिया। इस घटना के बाद पीड़िता ने मौलाना के घिनौने करतूत के बारे में परिजनों को जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के होश उड़ गए और मौलाना के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया।
पुलिस ने शुरू की जांच
परिवार द्वारा घटना की जानकारी देते ही पुलिस ने मौलाना इस्लाम के खिलाफ के कार्रवाई शुरू दी। पुलिस ने मौलाना पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इसके अलावा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौलाना इस्लाम को तुरंत गिरफ्तार कर लिया था।
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।