मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘गैंगस्टर ते वार’ ने 30वें दिन भी गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई। गुरुवार को पंजाब पुलिस ने राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े चिन्हित और मैप किए गए 645 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।
यह अभियान 20 जनवरी 2026 को डीजीपी गौरव यादव की अगुवाई में शुरू किया गया था। पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और सभी जिला पुलिस टीमें संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही हैं।
236 अपराधी गिरफ्तार
भियान के दौरान पुलिस ने 236 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 4 हथियार बरामद किए। इसके साथ ही अभियान शुरू होने से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 10,214 हो गई है।
इसके अलावा 79 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 121 लोगों को जांच और सत्यापन के बाद पूछताछ कर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने 12 घोषित अपराधियों को भी पकड़ने में सफलता हासिल की।
जनता से सहयोग की अपील
पंजाब पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे वांछित अपराधियों या गैंगस्टरों से संबंधित जानकारी एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गुप्त रूप से साझा करें। पुलिस का कहना है कि अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए जनसहयोग बेहद जरूरी है। अभियान लगातार जारी है और पुलिस का दावा है कि संगठित अपराध के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने तक यह कार्रवाई नहीं रुकेगी।
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।