HomeBreaking Newsपहचान छिपाकर शाहनवाज ने हिंदू युवती को फंसाया, नई GF के साथ...

पहचान छिपाकर शाहनवाज ने हिंदू युवती को फंसाया, नई GF के साथ पकड़ा गया तो Ex पर कर दिया हमला

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने एक युवती को कार से टक्कर मारने और कुछ दूरी तक घसीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शाहनवाज और युवती अनामिका एक-दूसरे को पहले से जानते थे। पुलिस कार के नंबर के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

कार की बोनट पर फंसी दिखी युवती

वायरल वीडियो में युवती कार की बोनट पर दिखाई दे रही है और कार आगे बढ़ती नजर आ रही है। आसपास मौजूद लोग वाहन को रोकने की कोशिश करते दिखते हैं। चश्मदीदों के मुताबिक, लोगों ने चालक को रोकने के लिए आवाज लगाई और कार पर पत्थर भी फेंके, लेकिन वह वाहन लेकर वहां से निकल गया। एक व्यक्ति ने दावा किया कि युवती को करीब 200 से 300 मीटर तक घसीटा गया। अनामिका को मेडिकल जांच के लिए सीएचसी भेजा गया है।

नाम और पहचान को लेकर सामने आया विवाद

जानकारी के अनुसार, अनामिका सुबह जनेश्वर मिश्र पार्क के पास चाय पीने पहुंची थी। इसी दौरान वहां शाहनवाज कुछ अन्य लड़कियों के साथ कार से पहुंचा। पुलिस के अनुसार, दोनों पहले से परिचित थे। आरोप है कि शाहनवाज ने खुद को ‘यश ठाकुर’ बताकर युवती से संबंध बनाए थे। अनामिका ने जब उसे दूसरी लड़कियों के साथ देखा तो उसे रोकने की कोशिश की। इसी दौरान उसे आरोपी की वास्तविक पहचान शाहनवाज के रूप में पता चलने की बात कही जा रही है। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ।

पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश

पुलिस के मुताबिक, युवती की ओर से लगाए गए आरोपों और घटना के वीडियो की जांच की जा रही है। आरोप है कि विवाद के दौरान शाहनवाज ने कार आगे बढ़ा दी, जिससे अनामिका वाहन की चपेट में आ गई और कुछ दूरी तक घिसटती चली गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस कार नंबर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर शाहनवाज का पता लगाने में जुटी है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के तथ्यों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

Read More

चीन की तिजोरी खाली कर देगा पाकिस्तान का ‘गधा मास्टरप्लान’! बलूचिस्तान के बूचड़खाने से जुड़ा है ड्रैगन की जहरीली सनक का राज

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments