पंजाब के पटियाला में उस समय सनसनी फैल गई जब DCW ओवरब्रिज के पास कूड़े के ढेर में पड़े एक नीले ड्रम से युवती का शव बरामद हुआ। अज्ञात लोग शव को ड्रम में बंद कर वहां फेंककर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
हाथ पर मिला ‘नेहा’ नाम का टैटू
शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवती पंजाब से बाहर की रहने वाली हो सकती है। महिला के बाएं हाथ पर ‘नेहा’ नाम का टैटू गुदा हुआ मिला है, जबकि दाहिने बाजू पर ‘N’ और ‘A’ अक्षर लिखे हुए पाए गए हैं। पुलिस अब टैटू के आधार पर युवती की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
कूड़े के ढेर में फेंका गया था ड्रम
घटना पटियाला के DCW ओवरब्रिज के पास की है। स्थानीय लोगों ने जब कूड़े के ढेर में पड़ा संदिग्ध नीला ड्रम देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने ड्रम खोलकर देखा तो अंदर युवती का शव मिला। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ड्यूटी अफसर ASI अमनदीप सिंह ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि पता लगाया जा सके कि शव वहां कब और किसने फेंका।
Read More
कभी थे अरबों के मालिक, अब 0 हुई नेटवर्थ, BYJU’S फाउंडर रवींद्रन को हुई 6 महीने की जेल, जानें क्या है वजह…