HomeBreaking Newsबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा आज, 1799 सीटों के लिए 36 हजार उम्मीदवार...

बिहार दारोगा भर्ती परीक्षा आज, 1799 सीटों के लिए 36 हजार उम्मीदवार अभियार्थी देंगे परीक्षा

बिहार(Bihar) में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI) यानी दारोगा बनने का सपना देख रहे हजारों उम्मीदवार आज आयोजित हो रही मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से गृह विभाग के अंतर्गत पुलिस अवर निरीक्षक के 1799 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा को लेकर राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।

आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्य परीक्षा एक ही दिन में दो अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शुरू होगी और शाम 4:30 बजे समाप्त होगी। परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचने को लेकर अभ्यर्थियों को पहले ही दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

रिपोर्टिंग टाइम को लेकर सख्त निर्देश

BPSSC ने स्पष्ट किया है कि सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से लगभग डेढ़ घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। देर से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

  • पहली पाली के उम्मीदवारों को सुबह 8:30 बजे तक केंद्र पर पहुंचना होगा।

  • दूसरी पाली के परीक्षार्थियों के लिए दोपहर 1 बजे तक रिपोर्ट करना जरूरी रहेगा।

सुरक्षा जांच और दस्तावेज सत्यापन में समय लग सकता है, इसलिए उम्मीदवारों को समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।

पांच जिलों में बनाए गए 69 परीक्षा केंद्र

इस भर्ती परीक्षा के लिए राजधानी पटना समेत बिहार के पांच प्रमुख जिलों में कुल 69 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मुख्य परीक्षा में लगभग 36 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जा सके।

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाना जरूरी है?

परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज साथ रखना अनिवार्य होगा।

ई-एडमिट कार्ड

उम्मीदवारों को अपना ई-एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट साथ रखना होगा। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

वैध फोटो पहचान पत्र

पहचान सत्यापन के लिए किसी एक सरकारी फोटो आईडी की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थी आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई भी दस्तावेज साथ ले जा सकते हैं।

पासपोर्ट साइज फोटो

हाल ही में खिंचवाई गई दो पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ रखने की सलाह दी गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर पहचान का मिलान किया जा सके।

यह भी पढ़ें : पटियाला में नीले ड्रम में युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments