HomeBreaking Newsकुलगाम आतंकी हमले में सुरक्षा एजेंसियों ने लिया बड़ा एक्शन, ओवर ग्राउंड...

कुलगाम आतंकी हमले में सुरक्षा एजेंसियों ने लिया बड़ा एक्शन, ओवर ग्राउंड वर्कर हुआ गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में दो मजदूरों की हत्या के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकवाद के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में बारामूला जिले के शीरी इलाके से एक संदिग्ध ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस और अन्य सामान बरामद किया गया।

संयुक्त नाके पर पकड़ा गया संदिग्ध

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई नारवाव क्षेत्र के ज़ंडफरान-गोरीवान क्रॉसिंग पर लगाए गए संयुक्त सुरक्षा नाके के दौरान की गई। जांच के दौरान गोरीवान की ओर से आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति ने सुरक्षा बलों को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क जवानों ने पीछा कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से एक कैमोफ्लाज्ड MP-5 प्रकार की पिस्तौल, 9 MM के 10 जिंदा कारतूस वाली मैगजीन, एक मोबाइल फोन और एक काला बैकपैक बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बारामूला जिले के शीरी क्षेत्र के नंबलन निवासी एजाज अहमद गनी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन शीरी में FIR संख्या 37/2026 भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की गई है। सुरक्षा एजेंसियां उसके संपर्कों, गतिविधियों और संभावित आतंकी नेटवर्क से जुड़े संबंधों की जांच कर रही हैं।

कुलगाम हमले के बाद बढ़ी चौकसी

सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि आतंकवाद और उसके सहयोगी नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। गौरतलब है कि कुलगाम के केल्लाम क्षेत्र में शुक्रवार रात दो आतंकवादी एक ईंट-भट्टे पर पहुंचे, जहां उन्होंने काम कर रहे मजदूरों से कथित तौर पर नाम पूछने के बाद उन पर गोलीबारी कर दी। घायल दोनों मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक की मौके पर और दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF)’ ने ली है। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और तलाशी अभियान और अधिक सख्त कर दिए गए हैं।

Read More

NEET-UG 2026 छात्रों के लिए आया बड़ा अपडेट, 4 अगस्त से शुरू होगी काउंसलिंग, एडमिशन के लिए शेड्यूल जारी

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments