HomeBreaking NewsNEET-UG 2026 छात्रों के लिए आया बड़ा अपडेट, 4 अगस्त से शुरू...

NEET-UG 2026 छात्रों के लिए आया बड़ा अपडेट, 4 अगस्त से शुरू होगी काउंसलिंग, एडमिशन के लिए शेड्यूल जारी

NEET UG Counselling 2026 Schedule: मेडिकल की पढ़ाई का सपना देख रहे NEET-UG 2026 छात्रों के लिए बड़ी खबर है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने MBBS और दूसरे अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार ऑल इंडिया कोटा के तहत पहले चरण की काउंसलिंग 4 अगस्त से शुरू होगी, जबकि 2026-27 का नया एकेडमिक सेशन 8 सितंबर से शुरू किया जाएगा।

ऑल इंडिया कोटा की काउंसलिंग कब होगी?

MCC के अनुसार डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए फर्स्ट राउंड की काउंसलिंग 4 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगी। इस राउंड में सीट पाने वाले अभ्यर्थियों को 22 अगस्त तक संबंधित संस्थान में रिपोर्ट कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद सेकंड राउंड की काउंसलिंग 24 अगस्त से 2 सितंबर तक और थर्ड राउंड की काउंसलिंग 10 सितंबर से 18 सितंबर तक होगी। वहीं स्ट्रे वैकेंसी राउंड 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेगा, जबकि इस राउंड के बाद प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर तय की गई है।

स्टेट कोटा का भी जारी हुआ शेड्यूल

स्टेट कोटा सीटों के लिए फर्स्ट राउंड की काउंसलिंग 13 अगस्त से 22 अगस्त तक होगी और चुने गए उम्मीदवारों को 28 अगस्त तक एडमिशन लेना होगा। इसके बाद सेकंड राउंड 31 अगस्त से 8 सितंबर, थर्ड राउंड 16 सितंबर से 26 सितंबर और स्ट्रे वैकेंसी राउंड 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक होगा।

8 सितंबर से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

MCC ने साफ किया है कि 8 सितंबर से मेडिकल कॉलेजों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाएगा। हालांकि खाली सीटों को भरने के लिए बाद के काउंसलिंग राउंड तय शेड्यूल के अनुसार जारी रहेंगे। समिति ने सभी भाग लेने वाले संस्थानों, राज्य काउंसलिंग प्राधिकरणों और संबंधित एजेंसियों को तय समय-सीमा का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके, इसके लिए शनिवार, रविवार और राजपत्रित अवकाश को भी कार्य दिवस माना जाएगा।

काउंसलिंग प्रक्रिया में किए गए बड़े बदलाव

इस साल एमसीसी ने काउंसलिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और छात्र-अनुकूल बनाने के लिए कई अहम बदलाव किए हैं। अब जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हो चुकी है और जिन्होंने अपग्रेडेशन का विकल्प चुना है, उन्हें केवल औपचारिकताओं के लिए कॉलेज में फिजिकल रिपोर्टिंग नहीं करनी होगी। उनकी सीट काउंसलिंग सिस्टम में सुरक्षित रहेगी।

ऑनलाइन इस्तीफा और दस्तावेज अपलोड की सुविधा

नई व्यवस्था के तहत अभ्यर्थी निर्धारित नियमों और समय-सीमा के भीतर एमसीसी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन इस्तीफा भी दे सकेंगे। इसके लिए कॉलेज जाकर आवेदन देने की जरूरत नहीं होगी। वहीं डीम्ड यूनिवर्सिटी में NRI कोटे से आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब अपने जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन पोर्टल पर ही अपलोड कर सकेंगे। एमसीसी का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य प्रवेश प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और छात्रों के लिए सुविधाजनक बनाना है।

Read More:

इन महिलाओं के लिए खुल गया खजाना! दिल्ली लक्ष्मी योजना में भरे गए 60000 फॉर्म, जानिए क्या है आवेदन का तरीका?

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments