बिहार विधानसभा में कुल 243 सदस्य हैं और संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार राज्य मंत्रिमंडल में अधिकतम 30 मंत्री बनाए जा सकते हैं। ऐसे में इस विस्तार को आगामी राजनीतिक रणनीति और चुनावी समीकरणों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इस कार्यक्रम को NDA के बड़े राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार समेत गठबंधन के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक पीएम मोदी का भव्य रोड शो निकाला गया। रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़कों के किनारे जमा होकर प्रधानमंत्री का स्वागत करते नजर आए। रोड शो का मार्ग एयरपोर्ट से शुरू होकर हज भवन, भाजपा प्रदेश कार्यालय, आयकर गोलंबर, डाक बंगला चौराहा और फ्रेजर रोड से होते हुए गांधी मैदान तक तय किया गया। पूरे रास्ते सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रही।
NDA सरकार के विस्तार पर टिकी राजनीतिक नजरें
सम्राट चौधरी सरकार ने पिछले महीने ही सत्ता संभाली थी। उस समय कैबिनेट में केवल दो मंत्रियों को शामिल किया गया था। वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। अब सरकार के बड़े विस्तार की तैयारी पूरी कर ली गई है। सूत्रों के मुताबिक, इस बार मंत्रिमंडल में भाजपा और जेडीयू के अलावा एनडीए के अन्य सहयोगी दलों को भी प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेताओं को मंत्री पद मिलने की संभावना जताई जा रही है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
वहीं कार्यक्रम को लेकर पटना में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। गांधी मैदान और रोड शो के पूरे रूट पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर राजधानी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। बता दें कि सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।
Read More
यूपी के हमीरपुर में दर्दनाक हादसा, नाव पलटने से दो लोगों की मौत, 4 बच्चे लापता

