HomeBreaking Newsकीव पर रूसी मिसाइल हमले में 12 लोगों की मौत, 33 हुए...

कीव पर रूसी मिसाइल हमले में 12 लोगों की मौत, 33 हुए घायल, कई इमारतों को पहुंचा नुकसान

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच राजधानी कीव पर एक बार फिर बड़े पैमाने पर मिसाइल हमला हुआ है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, रातभर हुए हमलों में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 33 लोग घायल हुए हैं। गुरुवार तड़के तक शहर में हवाई हमले का अलर्ट जारी रहा। धमाकों के बीच राहत और बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटे रहे।

कीव के तीन जिलों में 12 जगहों पर हमला

यूक्रेन की आपातकालीन सेवा के अनुसार, कीव के डार्नीत्स्की, स्वियातोशिन्स्की और सोलोमियांस्की जिलों में हमले से 12 स्थान प्रभावित हुए। इन हमलों में आवासीय इमारतों के अलावा एक चिकित्सा केंद्र और एक शैक्षणिक संस्थान को भी नुकसान पहुंचा। कई जगह आग लग गई और इमारतों का मलबा सड़कों पर बिखर गया। आपातकालीन दलों ने क्षतिग्रस्त इमारतों में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

नौ मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिलें तबाह

सोलोमियांस्की जिले में एक नौ मंजिला आवासीय इमारत की ऊपरी दो मंजिलें हमले में नष्ट हो गईं। इमारत की दूसरी मंजिलों में भी आग लग गई। इसके अलावा दो अन्य आवासीय इमारतों और एक स्कूल के आश्रय स्थल में भी लोगों के फंसे होने की जानकारी सामने आई। बचावकर्मी मलबे के बीच लगातार तलाशी अभियान चलाते रहे।

महिला ने सुनाई हमले की खौफनाक कहानी

हमले के बाद 60 वर्षीय लारिसा बोंडारुक अपने घर के बाहर अपनी बिल्ली चैनेल को पकड़े बैठी थीं। उनकी बिल्ली को दमकलकर्मियों ने बचाया था।लारिसा ने बताया कि उनके पड़ोसी का पोता मलबे के नीचे दबकर मारा गया। उनका अपना अपार्टमेंट भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि एक मिसाइल छत से टकराई और धमाका इतना जोरदार था कि मलबा और दरवाजे उड़ गए। चारों ओर धुआं, आग और चीख-पुकार का माहौल था।

रूस ने क्यों तेज किए मिसाइल हमले?

यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, रूस की रणनीति यूक्रेन की हवाई रक्षा क्षमताओं को कमजोर करने की है। कीव के पास रूसी मिसाइलों को रोकने वाली सीमित संख्या में प्रणालियां हैं। अमेरिकी निर्मित पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम के लिए इंटरसेप्टर मिसाइलों की आपूर्ति भी सीमित बनी हुई है।रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले यूक्रेन को पैट्रियट वायु रक्षा प्रणालियों के उत्पादन के लिए लाइसेंस देने की अनुमति दी थी, लेकिन बाद में उन्होंने इस फैसले को वापस ले लिया।

Read More

असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने PM मोदी के सामने पेश किया बाढ़ प्रभावित इलाकों के पुनर्निर्माण का रोडमैप

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments