असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री को राज्य सरकार की सुशासन के पहले 100 दिनों की मुख्य पहलों के साथ-साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों के पुनर्निर्माण और लोगों की आजीविका बहाल करने के रोडमैप के बारे में जानकारी दी।
‘X’ पर एक पोस्ट में सरमा ने कहा, “आज नई दिल्ली में, मुझे माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से मिलकर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन लेने का सौभाग्य मिला।” उन्होंने कहा कि असम में बाढ़ के दौरान राहत कार्यों के समय पीएम मोदी लगातार संपर्क में रहे और स्थिति की बारीकी से समीक्षा करते रहे। सरमा ने कहा, “#AssamFloodResponse के दौरान मोदी जी लगातार संपर्क में रहे, स्थिति की बारीकी से समीक्षा की और हर संभव मदद पहुंचाई।”
Today in New Delhi, I had the privilege of calling upon Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi Ji to seek his blessings and guidance.
Throughout the #AssamFloodResponse, Adarniya Modi Ji remained in constant touch, closely reviewing the situation and extending every possible… pic.twitter.com/oLJbHuVQ2i
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) August 20, 2026
असम के मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ बाढ़ के बाद के सुधार कार्यों के अगले चरण के लिए राज्य का रोडमैप साझा किया। उन्होंने कहा “मैंने उनके साथ अगले चरण के लिए अपना रोडमैप साझा किया प्रभावित इलाकों का पुनर्निर्माण, आजीविका बहाल करना और पूरी तरह से सुधार सुनिश्चित करना। उन्होंने इस मिशन को सही अंजाम तक पहुंचाने में भारत सरकार के अटूट समर्थन को दोहराया,”।
सरमा ने पीएम मोदी को अपनी सरकार के पहले 100 दिनों में उठाए गए अहम कदमों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, “मैंने माननीय प्रधानमंत्री को उन अहम पहलों के बारे में भी बताया जो हमारी सरकार ने असम की जनता से मिले जनादेश को पूरा करने के लिए अपने पहले 100 दिनों में की हैं।” पीएम मोदी का आभार व्यक्त करते हुए सरमा ने कहा, “विकसित असम के हमारे साझा विजन को साकार करने के लिए लगातार मार्गदर्शन और अटूट प्रतिबद्धता के लिए आदरणीय मोदी जी का बहुत-बहुत धन्यवाद।”
इससे पहले दिन में, सरमा ने गुवाहाटी के रूपनगर में कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले के नवनिर्मित इंटीग्रेटेड डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर ऑफिस बिल्डिंग का उद्घाटन किया। कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले के प्रशासनिक तंत्र को अधिक व्यवस्थित, कुशल और नागरिक-केंद्रित बनाने के प्रयासों के तहत, यह इंटीग्रेटेड डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर ऑफिस बिल्डिंग लगभग 12,700 वर्ग मीटर के बड़े इलाके में 81.20 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई है।
तीन मंजिला इस इमारत को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि भविष्य में ज़रूरत पड़ने पर इसमें दो और मंजिलें जोड़ी जा सकें। इस इमारत की आधारशिला 5 जनवरी 2023 को रूपनगर में रखी गई थी। ग्रीन एनर्जी को प्राथमिकता देते हुए, इमारत में 350-किलोवाट का सोलर पावर सिस्टम लगाया गया है, जिसमें भविष्य में 100 किलोवाट और जोड़ने की सुविधा भी है।
READ MORE: 1984 सिख-विरोधी दंगा मामले में दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 वर्ष की उम्र में निधन

