HomeBreaking News₹10 से खरीदें डिजिटल चांदी, JioFinance ने लॉन्च किया JioSilver

₹10 से खरीदें डिजिटल चांदी, JioFinance ने लॉन्च किया JioSilver

चांदी में निवेश करने के लिए अब बड़ी रकम की जरूरत नहीं होगी। JioFinance ने अपने ऐप पर JioSilver लॉन्च किया है, जिसके जरिए ग्राहक सिर्फ ₹10 से 99.9% शुद्धता वाली डिजिटल चांदी खरीद सकेंगे। एक ट्रांजैक्शन में अधिकतम ₹1 लाख तक की डिजिटल चांदी खरीदी जा सकती है। कंपनी के मुताबिक डिजिटल चांदी के बराबर वास्तविक चांदी सुरक्षित रखी जाएगी।

₹10 से खरीदारी, SIP की भी सुविधा

JioSilver में चांदी की लाइव कीमत ऐप पर दिखाई देगी। ग्राहक मौजूदा कीमत के आधार पर चांदी खरीद सकते हैं और जरूरत पड़ने पर उसे बेच भी सकते हैं। बिक्री के बाद मिलने वाली रकम सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। जो लोग एक साथ बड़ी रकम लगाने के बजाय नियमित रूप से छोटी राशि निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए साप्ताहिक और मासिक Silver SIP का विकल्प भी दिया गया है। इस तरह ग्राहक अपनी सुविधा के मुताबिक तय अंतराल पर डिजिटल चांदी खरीद सकेंगे।

डिजिटल से फिजिकल सिल्वर तक का विकल्प

JioSilver में खरीदी गई चांदी को केवल डिजिटल रूप में रखने की बाध्यता नहीं है। ग्राहक अपनी जमा डिजिटल चांदी को सर्टिफाइड सिल्वर कॉइन में बदल सकते हैं। इसके अलावा सीधे फिजिकल सिल्वर कॉइन खरीदने का विकल्प भी उपलब्ध होगा। कंपनी के अनुसार फिजिकल सिल्वर की शुद्धता की जांच NABL से मान्यता प्राप्त लैब में की जाएगी। यानी डिजिटल चांदी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए बाद में उसे भौतिक रूप में लेने का रास्ता भी खुला रहेगा।

खरीदारी पर मिलेंगे JioPoints

JioFinance Platform and Service Limited की CEO सुरभे एस. शर्मा ने कहा कि JioSilver का उद्देश्य चांदी में निवेश को आसान और सुविधाजनक बनाना है। कंपनी के मुताबिक ग्राहक बिना चांदी रखने के लिए अलग से स्टोरेज की चिंता किए डिजिटल तरीके से खरीद और बिक्री कर सकेंगे। JioSilver के साथ ग्राहकों को खरीदारी पर JioPoints भी मिलेंगे। इन पॉइंट्स का इस्तेमाल ब्रांड वाउचर, शॉपिंग डिस्काउंट और अन्य ऑफर्स के लिए किया जा सकेगा। JioFinance ऐप पर डिजिटल गोल्ड की सुविधा पहले से उपलब्ध है और अब डिजिटल सिल्वर को भी इसमें जोड़ा गया है।

Read More

OpenAI के Dots AI एजेंट की एंट्री, Meta के Muse AI एजेंट को देगा सीधी टक्कर

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments