उत्तर प्रदेश(UP News) में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। प्रदेश सरकार ने 10 अपर जिलाधिकारी (ADM) समेत 14 PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा नगर निगमों में तैनात कुछ अधिकारियों को भी दूसरे पदों पर भेजा गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी (OSD) के पद पर भी तीन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
शिव प्रताप शुक्ला को झांसी के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पद से हटाकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है। उनकी जगह आजमगढ़ में इसी पद पर तैनात संजय चावला को झांसी भेजा गया है। रायबरेली के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ को आजमगढ़ में इसी पद की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, गोंडा के उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता अब रायबरेली के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के रूप में कार्य करेंगे।
नगर निगम और अन्य जिलों में नई तैनाती
लखनऊ नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त विकास सिंह को गोंडा का उपजिलाधिकारी बनाया गया है। प्रयागराज के अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार शुक्ला को आजमगढ़ में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्नाव के उपजिलाधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह को प्रयागराज का अपर नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसी तरह, सिद्धार्थनगर के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गौरव श्रीवास्तव को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है।
और कहां हुआ फेरबदल ?
इटावा के अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) संदीप कुमार श्रीवास्तव को सिद्धार्थनगर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है। जालौन के उपजिलाधिकारी मनोज प्रकाश को इटावा में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) की जिम्मेदारी मिली है। लखनऊ के उपजिलाधिकारी अंकित शुक्ला को कानपुर देहात का अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नियुक्त किया गया है। आजमगढ़ के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नरेंद्र सिंह अब कानपुर देहात में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) का कार्यभार संभालेंगे।
प्रयागराज के उपजिलाधिकारी आत्म स्वरूप श्रीवास्तव को सहारनपुर का अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बनाया गया है। वहीं, लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अभिनव रंजन श्रीवास्तव को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी नियुक्त किया गया है।इस प्रशासनिक फेरबदल के जरिए विभिन्न जिलों और विभागों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
हरियाणा के रोहतक जिले में मनरेगा योजना(Rohtak MGNREGA scam) के तहत कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच अब राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो करेगा।...