HomeCurrent NewsRavi Pradosh Vrat 2026: 22 नवंबर को रखा जाएगा कार्तिक का आखिरी...

Ravi Pradosh Vrat 2026: 22 नवंबर को रखा जाएगा कार्तिक का आखिरी प्रदोष व्रत, शाम को 2 घंटे 41 मिनट मिलेगा शिव पूजा का शुभ मुहूर्त

Ravi Pradosh Vrat 2026 Date: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। यह व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है। हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। कार्तिक माह का अंतिम प्रदोष व्रत शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाएगा। रविवार के दिन पड़ने के कारण इसे रवि प्रदोष व्रत कहा जाएगा।

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 22 नवंबर को सुबह 4 बजकर 56 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 23 नवंबर को तड़के 2 बजकर 36 मिनट पर होगा। उदयातिथि और प्रदोष काल के संयोग के आधार पर रवि प्रदोष व्रत 22 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा। यह नवंबर महीने का भी आखिरी प्रदोष व्रत होगा।

रवि प्रदोष व्रत 2026 पूजा मुहूर्त

रवि प्रदोष व्रत के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त 5 बजकर 2 मिनट से 5 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। इस दौरान स्नान आदि से निवृत्त होकर व्रत और भगवान शिव की पूजा का संकल्प लिया जा सकता है। वहीं, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा।

शाम के समय प्रदोष पूजा का शुभ मुहूर्त 5 बजकर 25 मिनट से रात 8 बजकर 6 मिनट तक रहेगा। इस तरह भक्तों को भगवान शिव की आराधना के लिए कुल 2 घंटे 41 मिनट का समय मिलेगा। इसके अलावा निशिता मुहूर्त रात 11 बजकर 41 मिनट से मध्यरात्रि 12 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।

रवि प्रदोष पर बनेंगे सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग

इस बार प्रदोष व्रत पर सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है। यह योग 22 नवंबर को सुबह 6 बजकर 49 मिनट से शुरू होगा और 23 नवंबर को सुबह 4 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना रहती है।

इसके अलावा रवि योग भी बनेगा। इसका आरंभ 23 नवंबर को सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर होगा और समापन सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर होगा। वहीं, व्यतीपात योग सुबह से लेकर रात 11 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। इसके बाद वरीयान योग शुरू हो जाएगा।

इस दिन अश्विनी नक्षत्र रहेगा, जो 23 नवंबर को सुबह 4 बजकर 15 मिनट तक प्रभावी होगा। इसके बाद भरणी नक्षत्र शुरू हो जाएगा।

प्रदोष काल में ही क्यों की जाती है शिव पूजा?

प्रदोष व्रत में भगवान शिव की पूजा शाम के समय यानी प्रदोष काल में करने का विशेष महत्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, त्रयोदशी तिथि की शाम को भगवान शिव कैलाश पर्वत पर प्रसन्न मुद्रा में नृत्य करते हैं। यही वजह है कि इस समय महादेव की पूजा और आराधना करना विशेष फलदायी माना जाता है।

मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक प्रदोष व्रत रखने और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करने से भक्तों के कष्ट और दोष दूर होते हैं। साथ ही महादेव की कृपा से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

Read More:

BJP अध्यक्ष नितिन नबीन का पंजाब दौरा, 16 दिवसीय समरसता संकल्प यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments