आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए टैक्स को लेकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में टैक्स लगा लगाकर सरकार ने देश के आम आदमी का खून चूस लिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हम सोमालिया जैसी सर्विस पाने के लिए इंग्लैंड की तरह टैक्स देते हैं। राघव चड्ढा ने अपनी बात को विस्तार देते हुए कहा कि मान लीजिए आप 10 रुपए कमाते हैं। इसमें से तीन से साढ़े तीन रुपए इनकम टैक्स के रूप में चले जाते हैं, दो से ढाई रुपए जीएसटी चूस लेती है, डेढ़ से दो रुपए कैपिटल गेन टैक्स, एक से डेढ़ रुपया टैक्स सरचार्जेस के रूप में चले जाते हैं। इस तरह कुल मिलाकर 7-8 रुपए तो टैक्स के रूप में सरकार के खजाने में चले जाते हैं। फिर आम आदमी के पास बचता ही क्या है ?
राघव चड्ढा ने साधा सरकार पर निशाना, कहा- वाह सरकार! टैक्स इंग्लैंड जैसा, सुविधाएं सोमालिया जैसी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on दिल्ली से अबू धाबी जा रहे प्लेन में अचानक मच गई अफरा-तफरी! 200 यात्रियों को आधी रात में नीचे उतारा
on जम्मू-कश्मीर के रामबन में NH-44 पर सड़क हादसे में पलटा BSF का वाहन, 5 जवान घायल, चालक की हालत गंभीर
on अमृतसर में ड्रोन से हेरोइन की खेप पहुंचाने की साजिश नाकाम, 17 किलो ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
on हिरासत में पंजाब के पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई
on कोलकाता STF के हत्थे चढ़ा 15 साल से फरार माओवादी नेता, CM शुभेंदु बोले – रेड टेरर नहीं फैलने देंगे
on CM योगी का गोरखपुर को उपहार, चैरिटेबल ब्लड सेंटर की दी सौगात, शाम को कल्याण मंडपम का करेंगे उद्घाटन

