HomeBreaking Newsपंजाब के 8 टोल प्लाजा पर बढ़े रेट, लाडोवाल टोल फिर हुआ...

पंजाब के 8 टोल प्लाजा पर बढ़े रेट, लाडोवाल टोल फिर हुआ महंगा…

पंजाब(Punjab) में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए यात्रा अब पहले की तुलना में महंगी हो गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने राज्य के आठ टोल प्लाजा पर टोल शुल्क में बदलाव करते हुए नई दरें लागू कर दी हैं। इनमें लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर सबसे अधिक चर्चा है जहां बीते चार महीनों के भीतर दूसरी बार टोल शुल्क बढ़ाया गया है।

नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू होने के बाद अब इस टोल प्लाजा से गुजरने वाले कार और जीप चालकों को पहले के मुकाबले ज्यादा भुगतान करना होगा। पहले जहां एक तरफ की यात्रा के लिए 225 रुपये का शुल्क लिया जाता था वहीं अब यह बढ़कर 235 रुपये हो गया है। अन्य श्रेणी के वाहनों के टोल शुल्क में भी संशोधन किया गया है।

चार महीनों में दूसरी बार बढ़ा टोल

इस वर्ष 1 अप्रैल 2026 को भी टोल शुल्क में बढ़ोतरी की गई थी। उस समय कार और जीप के लिए पांच रुपये का इजाफा किया गया था, जबकि अब दोबारा 10 रुपये की वृद्धि लागू की गई है। अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए एकल यात्रा (सिंगल जर्नी) के टोल में 10 रुपये से लेकर 60 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही मासिक पास की दरों में भी संशोधन किया गया है जिससे नियमित रूप से यात्रा करने वाले वाहन चालकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

अन्य टोल प्लाजा के भी बढ़े रेट 

लाडोवाल के अलावा कालाझर, लहराबेगा, कोट करोर, घुलाल, काला टिब्बा, खुइयां सरवर, शेखपुरा और पैंद टोल प्लाजा पर भी नई दरें लागू की गई हैं। कारों के टोल शुल्क में पांच से दस रुपये तक की वृद्धि की गई है जबकि बस, ट्रक और अन्य वाणिज्यिक वाहनों के लिए भी संशोधित शुल्क निर्धारित किया गया है।

Punjab Toll

NHAI का कहना है कि संशोधित टोल दरें नियमानुसार लागू की गई हैं। वहीं, लगातार बढ़ती टोल फीस को लेकर वाहन चालकों और नियमित यात्रियों के बीच चर्चा तेज हो गई है क्योंकि इसका सीधा असर यात्रा की कुल लागत पर पड़ने वाला है।

यह भी पढ़ें : केंद्र सरकार ने सेमीकंडक्टर सेक्टर दिया बढ़ावा, ISM 2.0′ के लिए 1.27 लाख करोड़…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments