HomeBreaking Newsपंजाब पुलिस नशे के खिलाफ सख्त, करीब 4 किलो हेरोइन सेमत 95...

पंजाब पुलिस नशे के खिलाफ सख्त, करीब 4 किलो हेरोइन सेमत 95 ड्रग तस्कर किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने राज्यभर में चलाए जा रहे नशा-विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 95 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की यह कार्रवाई नशे के नेटवर्क को तोड़ने और युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, अभियान के दौरान कई स्थानों पर छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा गया और भारी मात्रा में नशीला सामान बरामद किया गया।

अवैध हेरोइन और नशीली गोलियां जब्त

पुलिस कार्रवाई में कुल 3.9 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इसके अलावा 393 नशीली गोलियां और कैप्सूल भी जब्त किए गए हैं। बरामद सामग्री की बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। फिलहाल जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह खेप कहां से लाई गई थी और किन इलाकों में सप्लाई की जानी थी।

नशे की कमाई भी की गई जब्त

इस अभियान के दौरान पुलिस ने ₹7,760 नकद राशि भी बरामद की है, जिसे नशीले पदार्थों की बिक्री से जमा की गई थी। पुलिस अब आरोपियों के आर्थिक नेटवर्क और अन्य संपर्कों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क पर भी सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

22 लोगों को नशा मुक्ति के लिए किया प्रेरित

पुलिस ने केवल गिरफ्तारी तक सीमित न रहते हुए सामाजिक पहल भी की है। अभियान के दौरान 22 लोगों को नशा-मुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि नशे की लत से जूझ रहे लोगों को मुख्यधारा में वापस लाने के लिए उपचार और काउंसलिंग बेहद जरूरी है।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

पंजाब पुलिस ने साफ किया है कि राज्य में नशा तस्करी के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि नशा तस्करी या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने की मुहिम को और मजबूत किया जा सके।

Read More

गुजरात में नवजात बच्चों की तस्करी का बड़ा खुलासा, तेलंगाना से गिरोह का सरगना गिरफ्तार

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments