पंजाब(Punjab) में नगर निगम और नगर परिषद चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य चुनाव अधिकारी राजकमल चौधरी ने चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि मतदान 26 मई को कराया जाएगा जबकि मतगणना और परिणाम 29 मई को घोषित किए जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम सामने आते ही पूरे राज्य में आचार संहिता प्रभावी हो गई है।
क्या होगा मतदान का समय ?
निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। उम्मीदवार 13 मई से 16 मई के बीच अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। वहीं 19 मई को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
इस बार पंजाब में आठ नगर निगमों के लिए चुनाव कराए जाएंगे। इसके अलावा राज्य की 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों में भी मतदान होगा। चुनाव प्रक्रिया में बड़ी संख्या में मतदाता हिस्सा लेंगे जिनकी कुल संख्या लगभग 36.72 लाख बताई गई है।
कितना होगा अधिकतम चुनाव खर्च ?
चुनाव आयोग ने बताया कि नगर निगम चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार अधिकतम चार लाख रुपये तक चुनाव खर्च कर सकेंगे। निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए पूरी चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
पंजाब की भगवंत मान सरकार सालासर-खाटू श्याम जी, हरिद्वार-त्रषिकेश और मथुरा-वृंदावन का भी मुफ्त दर्शन कराएगी। अभी तक भगवंत मान सरकार दरबार साहिब-दुर्ग्याणा मंदिर...