HomeBreaking Newsपंजाब सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को...

पंजाब सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को सौंपा परिवहन विभाग

अमृतसर में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस के बाद पंजाब सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। विवादों में घिरे पूर्व ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के इस्तीफे के बाद उनका विभाग वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को सौंप दिया गया है। वहीं, डॉ. रवजोत को जेल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार अब तक कुल 9 बार विभागों में बदलाव कर चुकी है।

CBI जांच से CM मान ने किया इनकार

इस मामले की जांच CBI को सौंपने की मांग पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने साफ इनकार कर दिया। चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि मंत्री का इस्तीफा लिया जा चुका है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही चीफ सेक्रेटरी स्तर पर जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी और सरकार के लिए “मंत्री और संतरी एक समान” हैं।

कानून से ऊपर कोई नहीं – CM मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि सरकार किसी को बचाने की कोशिश नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि उनके लिए पूरा पंजाब एक परिवार है और हर व्यक्ति के साथ समान व्यवहार किया जाएगा। मान ने यह भी कहा कि सरकार ने कोई एहसान नहीं किया, बल्कि यह उनका कर्तव्य है कि हर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई के लिए जांच कर रही है।

Read More

लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, कीमतों में भारी गिरावट दर्ज, जानिए 18-22-24 कैरेट गोल्ड का रेट

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments