HomeBreaking Newsलगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, कीमतों में भारी गिरावट दर्ज, जानिए...

लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, कीमतों में भारी गिरावट दर्ज, जानिए 18-22-24 कैरेट गोल्ड का रेट

Gold Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। 24 मार्च 2026 को सोने के दाम में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोना सस्ता हुआ है।

कितने गिर गए सोने के रेट? 

IBJA की वेबसाइट के मुताबिक, 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना 56 रुपये की गिरावट के साथ 1,39,513 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं 995 शुद्धता वाला 23 कैरेट सोना भी 56 रुपये सस्ता होकर 1,38,954 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 916 शुद्धता वाला 22 कैरेट सोना 51 रुपये गिरकर 1,27,794 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है।

सभी कैरेट में सोने के दाम में गिरावट

इसके अलावा, 18 कैरेट सोने (750 शुद्धता) की कीमत 42 रुपये घटकर 1,04,635 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। 14 कैरेट सोना (585 शुद्धता) भी 33 रुपये सस्ता होकर 81,615 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। यानी सभी कैरेट में सोने के दाम में गिरावट साफ तौर पर देखी गई है।

क्या रहा चांदी का हाल

दूसरी ओर, चांदी की कीमत में आज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 999 शुद्धता वाली चांदी 1,093 रुपये महंगी होकर 2,20,353 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। इससे साफ है कि जहां सोना कमजोर हुआ है, वहीं चांदी ने मजबूती दिखाई है। अगर पिछले दिन यानी 23 मार्च की बात करें तो 24 कैरेट सोने का शाम का रेट 1,39,569 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब घटकर 1,39,513 रुपये हो गया है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 1,27,845 रुपये से घटकर 1,27,794 रुपये पर आ गया। वहीं चांदी का भाव 2,19,260 रुपये प्रति किलो था, जो अब बढ़ गया है।

IBJA द्वारा जारी ये कीमतें पूरे देश में मान्य

गौरतलब है कि IBJA द्वारा जारी ये कीमतें पूरे देश में मान्य होती हैं, लेकिन इनमें जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते। ज्वेलरी खरीदते समय ग्राहकों को ये अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता है। साथ ही, ये दरें केवल सोमवार से शुक्रवार तक जारी की जाती हैं, जबकि सरकारी छुट्टियों और सप्ताहांत पर अपडेट नहीं होतीं। कुल मिलाकर, आज का दिन सोना खरीदने वालों के लिए राहत भरा है, जबकि चांदी में निवेश करने वालों को कीमत बढ़ने का असर झेलना पड़ सकता है।

Read More: 

‘अपराध का रास्ता सीधे विनाश तक’, निवेश मंच से CM योगी का सख्त संदेश, भ्रष्टाचार पर भी कड़ा वार

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments