HomeBreaking News‘अपराध का रास्ता सीधे विनाश तक’, निवेश मंच से CM योगी का...

‘अपराध का रास्ता सीधे विनाश तक’, निवेश मंच से CM योगी का सख्त संदेश, भ्रष्टाचार पर भी कड़ा वार

Yogi Adityanath Statement: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ शब्दों में कहा है कि प्रदेश में अब अपराध का रास्ता सीधे विनाश की ओर ले जाता है। लखनऊ में आयोजित एक निवेश कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दो टूक संदेश देते हुए कहा कि अपराध और भ्रष्टाचार के लिए राज्य में अब कोई स्थान नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि न केवल अपराधी, बल्कि उन्हें संरक्षण देने वाले लोग भी कार्रवाई से बच नहीं पाएंगे।

अपराध के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू की गई- CM योगी 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में सरकार बनने के पहले दिन से ही अपराध के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू की गई थी और आज भी उसी सख्ती के साथ इसे जारी रखा गया है। उनका कहना था कि सरकार केवल अपराधियों को पकड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसा माहौल तैयार करना चाहती है, जिसमें अपराध करने की मानसिकता ही खत्म हो जाए।

CM योगी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख दिखाया

अपने संबोधन में उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ भी सख्त रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि “जीरो करप्शन” नीति को पूरी मजबूती से लागू किया जा रहा है, क्योंकि जहां पारदर्शिता होती है, वहीं निवेशकों का विश्वास बढ़ता है। उनके अनुसार, निवेश का माहौल यूं ही नहीं बनता, बल्कि इसके पीछे मजबूत कानून-व्यवस्था और पारदर्शी प्रशासन की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि जब अपराध पर नियंत्रण और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगता है, तभी उद्योगों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

2017 से पहले के हालात का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने 2017 से पहले के हालात का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय उत्तर प्रदेश बुनियादी ढांचे के मामले में काफी पीछे था। उस दौर में केवल यमुना एक्सप्रेसवे चालू था और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे भी पूरी तरह तैयार नहीं था। सरकार बनने के बाद अधूरे प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता के साथ पूरा किया गया और नए एक्सप्रेस वे के निर्माण को तेजी दी गई।

एक्सप्रेस-वे नेटवर्क में 55 % हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की

उन्होंने दावा किया कि वर्तमान में देश के कुल एक्सप्रेसवे नेटवर्क में लगभग 55 प्रतिशत हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की है। साथ ही, उन्होंने गंगा एक्सप्रेस वे परियोजना का जिक्र करते हुए बताया कि यह अब अंतिम चरण में है और अगले महीने तक इसके पूरा होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी द्वारा इसके उद्घाटन के बाद राज्य का एक्सप्रेस वे नेटवर्क और मजबूत होगा। मुख्यमंत्री के अनुसार, गंगा एक्सप्रेस वे के शुरू होते ही देश के कुल एक्सप्रेस वे नेटवर्क में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी करीब 60 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी, जिससे राज्य निवेश के लिए और अधिक आकर्षक बन जाएगा।

Read More: 

दिल्ली बजट 2026 में महिलाओं की हुई मौज, मुफ्त सफर से रोजगार तक, जानिए क्या-क्या मिला

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments