HomeBreaking Newsपंजाब कांग्रेस में सियासी हलचल के बीच AICC पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल...

पंजाब कांग्रेस में सियासी हलचल के बीच AICC पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल की चन्नी गुट के साथ बैठक, कहा – काबिल उम्मीदवार को मिलेगा टिकट

पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर जारी चर्चाओं के बीच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी नेताओं से मुलाकात की। यह बैठक कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह के चंडीगढ़ स्थित आवास पर हुई, जिसमें चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

हाईकमान के फैसले पर जताया भरोसा

इस बैठक के बाद भूपेश बघेल ने कहा कि राणा गुरजीत के निमंत्रण पर वह नेताओं से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि सभी नेताओं ने अपनी-अपनी राय रखी, लेकिन हाईकमान के फैसले को लेकर किसी ने आपत्ति नहीं जताई। भूपेश बघेल ने कहा कि सभी नेता कांग्रेस नेतृत्व के साथ हैं और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करना चाहते हैं।

नेताओं की चिंताओं को हाईकमान तक पहुंचाने का भरोसा

भूपेश बघेल ने कहा कि बैठक के दौरान कुछ नेताओं ने संगठन और टिकट वितरण से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी की बात कांग्रेस हाईकमान तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी नेता के साथ केवल इसलिए अन्याय नहीं होना चाहिए क्योंकि उसके पीछे कोई बड़ा राजनीतिक समर्थन नहीं है। यदि कोई उम्मीदवार जीतने की क्षमता रखता है, तो उसे प्राथमिकता दी जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष को लेकर जारी है चर्चा

पिछले कुछ दिनों से भूपेश बघेल पंजाब के विभिन्न कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के फैसले पर दोबारा विचार की मांग कर रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस हाईकमान पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि राजा वड़िंग ही प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे। बैठक से पहले चन्नी ने कहा था कि सभी मुद्दों पर चर्चा होगी। वहीं, राजा वड़िंग ने अपनी अनुपस्थिति पर कहा कि पार्टी के प्रभारी महासचिव सभी नेताओं से अलग-अलग मुलाकात करते हैं और हर बैठक में प्रदेश अध्यक्ष का मौजूद होना जरूरी नहीं है। बैठक के बाद पार्टी में चल रही अंदरूनी खींचतान कम होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Read More

TV स्टार रोहित चंदेल की बढ़ी मुश्किलें, नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments