HomeBreaking News10 साल शोषण, 3 बार अबॉर्शन... शादी का झांसा देकर मॉडल के...

10 साल शोषण, 3 बार अबॉर्शन… शादी का झांसा देकर मॉडल के साथ वसील ने किया अत्याचार, धर्मांतरण का बनाया दबाव

Pressure For Religious Conversion: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक मॉडल ने सरधना क्षेत्र के रहने वाले युवक मोहम्मद वसील पर शादी का झांसा देकर करीब 10 वर्षों तक शारीरिक और आर्थिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का दावा है कि आरोपी ने बाद में उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया। मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

SSP कार्यालय पहुंची पीड़िता

जानकारी के अनुसार, पीड़िता सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पत्र में उसने बताया कि वर्ष 2015-16 में मॉडलिंग के सिलसिले में मुंबई जाने के दौरान उसकी मुलाकात सरधना निवासी मोहम्मद वसील नामक युवक से हुई थी। आरोप है कि युवक ने उसे मॉडलिंग में आगे बढ़ाने और बाद में शादी करने का भरोसा दिया था।

शादी का भरोसा देकर बनाए संबंध

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का आश्वासन देकर लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके साथ ही उसने आर्थिक रूप से भी उसका शोषण किया। मॉडल का कहना है कि जब उसने शादी की बात की तो आरोपी ने धर्म परिवर्तन को शर्त बना दिया।

धर्मांतरण से इनकार पर मारपीट का आरोप

शिकायत के मुताबिक, धर्म परिवर्तन का विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, पुलिस में शिकायत करने की स्थिति में निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी गई।

तीन बार गर्भपात कराने का दावा

पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी ने कई बहानों से उससे करीब 50 लाख रुपये ले लिए। साथ ही यह भी दावा किया गया है कि इस दौरान उसका तीन बार गर्भपात कराया गया।

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

मामले पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिजीत कुमार ने कहा, ’28 वर्षीय युवती ने बताया कि वो वर्ष 2015 में मॉडलिंग के लिए सरधना से मुंबई गई थी, जहां उसकी मुलाकात सरधना क्षेत्र के ही युवक वसील से हुई। युवती का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उससे धनराशि भी ली।’

तहरीर के आधार पर दर्ज होगा मुकदमा

अभिजीत कुमार ने कहा, ‘तहरीर के आधार पर थाना सरधना में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।’ पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

धर्म परिवर्तन का आरोप 

धर्म परिवर्तन के आरोप पर पूछे गए सवाल के जवाब में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने कहा, ‘यह जांच का विषय है। प्रथम दृष्टया यह सामने आया है कि दोनों लंबे समय तक मुंबई में साथ रहे थे। अब युवती ने मेरठ में शिकायत दी है, जिसके सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।’

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Read More:

पंजाब में जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा 13 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं का शुभारंभ

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments