HomeBreaking NewsUP में 2027 की तैयारी तेज, BJP के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े...

UP में 2027 की तैयारी तेज, BJP के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े 5 सितंबर को पहुंचेंगे लखनऊ

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े 5 सितंबर को पहली बार लखनऊ पहुंचेंगे। खास बात यह है कि तावड़े के दौरे को लेकर इस बार शहर में सामान्य तौर पर दिखने वाला भव्य स्वागत और होर्डिंग अभियान नहीं होगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, खुद तावड़े ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सादगी के साथ दौरा रखने को कहा है।

एयरपोर्ट से कार्यालय तक नहीं दिखेगा सामान्य स्वागत

बीजेपी के किसी बड़े नेता के लखनऊ पहुंचने पर अक्सर एयरपोर्ट से पार्टी कार्यालय तक जगह-जगह होर्डिंग और स्वागत कार्यक्रम नजर आते हैं। कई बार इससे रास्तों पर ट्रैफिक का दबाव भी बढ़ता है और आम लोगों को जाम की परेशानी होती है। तावड़े ने इसी को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं से किसी तरह का भव्य स्वागत आयोजित नहीं करने को कहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, वह सीधे कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान वह संगठन के कामकाज को समझने के साथ अलग-अलग स्तर के नेताओं से परिचय करेंगे। इसके बाद चुनावी तैयारियों और पार्टी संगठन की स्थिति पर विस्तृत चर्चा होगी।

CM योगी और दोनों डिप्टी CM से होगी मुलाकात

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले तावड़े को यूपी का प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले बिहार विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने प्रभारी की भूमिका निभाई थी, जहां बीजेपी को बड़ी सफलता मिली। हरियाणा समेत दूसरे राज्यों में भी चुनाव प्रबंधन का उनका अनुभव रहा है। ऐसे में पार्टी को उम्मीद है कि इन राज्यों में मिले अनुभव का इस्तेमाल उत्तर प्रदेश की चुनावी रणनीति तैयार करने में किया जा सकेगा। लखनऊ पहुंचने के बाद तावड़े मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों और क्षेत्रीय टीमों के साथ भी अलग-अलग बैठकें प्रस्तावित हैं। इन बैठकों में विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन की सक्रियता और आगे की रणनीति की समीक्षा की जाएगी।

Read More

ISRO की एक और ऐतिहासिक उड़ान, GSLV-F17 से EOS-05 की सफल लॉन्चिंग, PM मोदी बोले -‘भारत के लिए गर्व का पल’

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments