HomeBreaking Newsदिल्ली: आज IP एक्सटेंशन की रामलीला में शामिल होंगे PM मोदी, रावण...

दिल्ली: आज IP एक्सटेंशन की रामलीला में शामिल होंगे PM मोदी, रावण संग नकली दवाओं के कारोबार का भी होगा दहन, 2 हजार जवान तैनात

PM Modi to Attend Ramlila at IP Extension: दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन स्थित श्री रामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ की रामलीला में मंगलवार को दशहरा विशेष होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां पहुंचकर रावण दहन करेंगे। इस दौरान रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के साथ नकली दवाओं की कालाबाजारी करने वालों के प्रतीक पुतले का भी दहन किया जाएगा।

PM की सुरक्षा में 2 हजार से ज्यादा जवान

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए रामलीला स्थल और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के 2 हजार से अधिक जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी अलग-अलग स्तर पर की जाएगी, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने।

दो दिन पहले ही पहुंची एसपीजी

प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) ने कार्यक्रम से दो दिन पहले ही रामलीला स्थल पर सुरक्षा की कमान संभाल ली थी। सोमवार को भी आयोजन स्थल पर सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई थी। शाम 7 बजे के बाद ही लोगों को रामलीला देखने के लिए प्रवेश दिया गया।

प्रवेश द्वारों पर होगी सख्त जांच

मंगलवार को भी रामलीला स्थल के प्रवेश द्वारों पर लोगों की तलाशी और प्रवेश पत्रों की जांच की जाएगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि से तत्काल निपटने के लिए बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता और प्रतिक्रिया दल भी तैनात रहेंगे।

PM की मौजूदगी तक झूले रहेंगे बंद

दशहरा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल पर रहने तक झूलों को बंद रखा जाएगा। यह फैसला भीड़ को नियंत्रित रखने और प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

ड्रोन से होगी आसपास के इलाके की निगरानी

कार्यक्रम स्थल और आसपास की इमारतों पर भी सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी नजर रहेगी। स्नाइपरों की तैनाती के साथ ड्रोन के जरिए भी निगरानी की जाएगी। आयोजन के दौरान करीब 150 ड्रोन से इलाके पर नजर रखने की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि का तुरंत पता लगाया जा सके।

यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान

सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने और वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित रखने के लिए पुलिसकर्मियों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया जाएगा। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस भी तैयार रहेंगी।

शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सभी एजेंसियों में तालमेल

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर जरूरी तैयारियां पूरी की गई हैं। सभी संबंधित सुरक्षा और प्रशासनिक इकाइयों के बीच तालमेल बना कर रखा जा रहा है, ताकि दशहरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।

Read More:

किम जोंग उन की मौत की फैल रही थी खबर! अब तस्वीरों ने मचाई हलचल, पत्नी-बेटी के संग प्रदर्शनी में दिखे तानाशाह

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments