HomeBreaking Newsवियतनाम त्रासदी पर बोले PM मोदी, पीड़ित परिवारों के साथ पूरा देश...

वियतनाम त्रासदी पर बोले PM मोदी, पीड़ित परिवारों के साथ पूरा देश…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वियतनाम में नाव दुर्घटना में मारे गए 15 भारतीय पर्यटकों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारतीय अधिकारी हर संभव मदद दे रहे हैं और वियतनाम के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

प्रधानमंत्री ने ‘X’ पर कहा, “वियतनाम के फु क्वोक के पास भारतीय नागरिकों के साथ हुई नाव दुर्घटना की दुखद खबर सुनकर बहुत दुख हुआ।”

उन्होंने आगे कहा, “जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द ठीक होने की मैं कामना करता हूं। हमारा दूतावास और वाणिज्य दूतावास हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं। हमारे अधिकारी वियतनाम के अधिकारियों के साथ भी लगातार संपर्क में हैं।”

 

READ MORE: ‘हम वोट से चुनाव जीतते हैं, लेकिन निस्वार्थ सेवा से सम्मान’- उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments