रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा की सबसे नोटेबल प्रोजेक्ट्स में गिनी जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं जबकि ये फिल्म नमित मल्होत्रा की गाइडेंस में बनाई जा रही है। दिवाली 2026 पर रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी क्रेज है। इसी बीच मेकर्स ने अपनी ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है कि फिल्म का ट्रेलर भारत में नहीं बल्कि अमेरिका के सैन डिएगो में आयोजित होने वाले फेमस कॉमिक-कॉन 2026 के दौरान पहली बार दुनिया के सामने पेश किया जाएगा।
फिल्म मेकर्स ने बताया है कि 24 जुलाई 2026 को ‘रामायण’ ट्रेलर का वैश्विक प्रीमियर किया जाएगा। पहले यह कहा जा रहा था कि ट्रेलर का लॉन्च दिल्ली में हो सकता है लेकिन अब डिसकस होने के बाद साफ हो गया है कि इसकी शुरुआत अंतरराष्ट्रीय मंच से होगी। मेकर्स का कहना है कि भारतीय संस्कृति के इस महाकाव्य को वैश्विक दर्शकों तक भव्य रूप में पहुंचाने की तैयारी की गई है।
भारत में कब देख सकेंगे दर्शक?
सैन डिएगो में इस फिल्म को स्थानीय समय के मुताबिक 23 जुलाई को दोपहर 3:15 बजे आयोजित होगी। समय के अंतर के कारण भारतीय दर्शक इसे 24 जुलाई की सुबह 3:15 बजे ट्रेलर देख सकेंगे। यह खास कार्यक्रम कॉमिक-कॉन के बॉलरूम 20 में आयोजित किया जाएगा जहां हजारों दर्शकों की मौजूदगी रहने की उम्मीद है।


