PM Modi Netherlands Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के विदेश दौरे के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को नीदरलैंड पहुंचे हैं। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया। पीएम मोदी यहां ट्रेड, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ऊर्जा और सेमीकंडक्टर जैसे अहम मुद्दों पर भारत-नीदरलैंड संबंधों को मजबूत करने के मोटिव से कई जरुरी बैठकों में हिस्सा लेंगे।
यूएई दौरे के बाद पहुंचे एम्स्टर्डम
प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त अरब अमीरात में लगभग ढाई घंटे रुकने के बाद नीदरलैंड पहुंचे हैं। अबू धाबी में उन्होंने राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत की। इसके बाद वह एम्स्टर्डम पहुंचे, जहां डच अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi lands in the Netherlands on the second leg of his 5-nation visit.
At the invitation of the Prime Minister of the Netherlands, Rob Jetten, Prime Minister Modi is paying an official visit to the Netherlands. During the visit, the Prime… pic.twitter.com/PYOIp4JWgu
— ANI (@ANI) May 15, 2026
एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
नीदरलैंड पहुंचने पर पीएम मोदी का स्वागत एडजुटेंट-जनरल और महामहिम राजा के सैन्य परिवार के प्रमुख रियर एडमिरल लुडगर ब्रुमेलार, डच विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसेन और नीदरलैंड में भारत के राजदूत कुमार तुहिन ने किया। इस दौरान डच सरकार के कई बड़े अधिकारी भी मौजूद रहे।
#WATCH | The Hague | Prime Minister Narendra Modi receives an enthusiastic welcome by the members of the Indian diaspora at the hotel he is staying at while on a visit to Netherlands.
Prime Minister Narendra Modi is in Netherlands, on the second leg of his 5-nation visit.… pic.twitter.com/BF5cdilX7T
— ANI (@ANI) May 15, 2026
प्रवासी भारतीयों ने किया स्वागत
हेग पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया। होटल के बाहर बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग तिरंगा लेकर पहुंचे और प्रधानमंत्री के समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान बच्चे और महिलाएं भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पीएम मोदी ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और सांस्कृतिक व आध्यात्मिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi witnesses a spiritual performance as he arrives at a hotel in The Hague, Netherlands
Prime Minister Narendra Modi is in Netherlands, on the second leg of his 5-nation visit.
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/tUEnvtDYqM
— ANI (@ANI) May 15, 2026
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi witnesses a cultural performance as he arrives at a hotel in The Hague, Netherlands
Prime Minister Narendra Modi is in Netherlands, on the second leg of his 5-nation visit.
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/5YXJZZErrB
— ANI (@ANI) May 15, 2026
व्यापार और निवेश पर रहेगा फोकस
नीदरलैंड पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते ने व्यापार और निवेश संबंधों को नई गति दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह यात्रा सेमीकंडक्टर, जल प्रबंधन, स्वच्छ ऊर्जा और आधुनिक तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का बड़ा अवसर है।
डच PMऔर शाही परिवार से मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी इस यात्रा के दौरान नीदरलैंड के प्रधानमंत्री Rob Jetten के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके अलावा वह नीदरलैंड के राजा King Willem-Alexander और रानी Queen Maxima से भी मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इन बैठकों में रणनीतिक साझेदारी, रक्षा सहयोग और आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा होगी।
सामुदायिक कार्यक्रम को भी करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह अपनी इस यात्रा के दौरान भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए भी उत्साहित हैं। नीदरलैंड में रहने वाले भारतीय समुदाय के साथ संवाद को भारत की विदेश नीति में अहम माना जा रहा है।
2017 के बाद दूसरी नीदरलैंड यात्रा
15 से 17 मई तक चलने वाली पीएम मोदी की यह यात्रा साल 2017 के बाद उनकी दूसरी नीदरलैंड यात्रा है। माना जा रहा है कि इस दौरे से भारत और नीदरलैंड के बीच आर्थिक, तकनीकी और रणनीतिक सहयोग को नई दिशा मिलेगी।
Read More:

