HomeBreaking NewsPM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार का किया जिक्र, बोले- इजरायली PM...

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार का किया जिक्र, बोले- इजरायली PM ने कहा, इस हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UPSC के शताब्दी समारोह में फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के साहस का जिक्र किया। भारत मंडपम में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि बेहद मुश्किल परिस्थितियों में कैप्टन स्मित ने धैर्य, सूझबूझ और साहस का परिचय दिया। मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री की उस टिप्पणी का भी उल्लेख किया, जिसमें कहा गया कि “इस हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया।” पीएम मोदी ने कहा कि स्मित के इस पराक्रम से हर देशवासी गौरवान्वित है।

PM मोदी ने परिवार से की बात

PM मोदी ने बताया कि उन्होंने कैप्टन स्मित के पिता भूपेंद्र जी, गीता जी और उनकी बहन से बातचीत की है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश कैप्टन स्मित पर गर्व कर रहा है। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करने और उनके साहस के प्रति आभार जताने की अपील की।इससे पहले PM मोदी ने सोशल मीडिया पर भी कैप्टन स्मित को ‘हीरो’ बताया था। उन्होंने कहा था कि बेहद खतरनाक परिस्थितियों में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद स्मित ने दूसरों की जान बचाने के लिए हिम्मत और दृढ़ संकल्प दिखाया।

उड़ान के दौरान को-पायलट ने किया हमला

रिपोर्ट के मुताबिक घटना फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुई, जो दुबई से तेल अवीव जा रही थी। उड़ान के दौरान ओमान के को-पायलट ने कॉकपिट में कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू और आपातकालीन कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि को-पायलट विमान को क्रैश करना चाहता था। हमले में कैप्टन स्मित के सिर और हाथ पर गहरे जख्म आए और वह घायल हो गए। इसके बावजूद उन्होंने स्थिति से मुकाबला किया। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने हमलावर का सामना करने के साथ एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इमरजेंसी कोड भेजा और कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे।

घायल होने के बावजूद 174 यात्रियों को बचाया

फ्लाइट में 174 यात्री सवार बताए गए थे। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने विमान को संभालने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई जारी रखी। उनकी इस कार्रवाई को बड़ी विमान दुर्घटना को टालने और यात्रियों की जान बचाने से जोड़कर देखा जा रहा है। PM मोदी ने भी कहा कि कैप्टन स्मित की बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टल गई। उन्होंने कहा कि भारत को कैप्टन मच्छार पर गर्व है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

Read More

दुकानदार ने मांगे EXTRA पैसे तो छोड़ देंगे UPI! 76% ग्राहकों ने कहा- अब फिर से चलाएंगे कैश और कार्ड!

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments