प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के मयूरभंज में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर जनता को बधाई दी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और बताया कि वह उनके पैतृक गांव पहाड़पुर भी गए थे। PM मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू ने शिक्षा के क्षेत्र में जो पहल की है, वह प्रेरणादायक है। इसी अवसर पर उन्होंने पहाड़पुर को ‘सोलर विलेज’ के रूप में विकसित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि गांव के घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, जिससे लोगों को बिजली के साथ अतिरिक्त आय का भी अवसर मिलेगा।
₹47 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
प्रधानमंत्री मोदी ने बिजली, सड़क, रेलवे, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी करीब 47 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ओडिशा की प्राकृतिक और आर्थिक क्षमता को नई संभावनाओं में बदलने के लिए लगातार काम कर रही है।
Pahadpur village will now be rapidly developed as a solar village. This means that every household here will be ensured access to solar power.
Odisha’s Konark Sun Temple has a unique identity. In the same way, Pahadpur will earn the identity of a Solar Village.
This will… pic.twitter.com/syg6dyrvYB
— BJP (@BJP4India) June 20, 2026
निवेश बढ़ाने के प्रयासों का किया जिक्र
PM मोदी ने कहा कि राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए ‘उत्कर्ष ओडिशा’ जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं। उनके मुताबिक, अब तक राज्य में लगभग 20 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, जिससे रोजगार और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में जनजातीय समाज के योगदान को रेखांकित करते हुए पंडित रघुनाथ मुर्मू का उल्लेख किया, जिन्होंने संथाली भाषा के लिए ‘ओल चिकी’ लिपि का विकास किया था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने संविधान का संथाली भाषा में संस्करण उपलब्ध कराकर इस समाज के सम्मान को बढ़ाया है। साथ ही आदिवासी बच्चों की शिक्षा के लिए देशभर में सैकड़ों एकलव्य मॉडल स्कूल स्थापित किए गए हैं।
2036 और 2047 के लक्ष्यों का किया जिक्र
प्रधानमंत्री ने कहा कि 2036 में ओडिशा के गठन के 100 वर्ष पूरे होंगे और 2047 में भारत अपनी आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा। उन्होंने कहा कि दोनों लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए ओडिशा और देश के समग्र विकास के लिए मिलकर काम करना होगा। उनके अनुसार, एक मजबूत ओडिशा ही विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा।
Read More
श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए BJP अध्यक्ष नितिन नबीन, अरदास से की पंजाब दौरे की शुरुआत

