HomeBreaking Newsजींद दौरे पर PM मोदी, देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे...

जींद दौरे पर PM मोदी, देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, CM सैनी भी रहेंगे मौजूद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

PM Modi Jind Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा के जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। वह सुबह 11 बजे जींद रेलवे जंक्शन पहुंचेंगे और करीब 11:15 बजे प्लेटफॉर्म से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सोनीपत के लिए रवाना करेंगे। उद्घाटन के साथ ही प्रधानमंत्री ‘विकसित हरियाणा विकसित भारत’ रैली को भी संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी मौजूद रहेंगे।

ट्रेन की तकनीक का करेंगे निरीक्षण

रेलवे जंक्शन पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री करीब 10 मिनट तक हाइड्रोजन ट्रेन का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वह ड्राइवर कैब, फ्यूल सेल और हाइड्रोजन स्टोरेज कंपार्टमेंट का जायजा लेंगे। इसके बाद वह पोडियम पर पहुंचकर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिल्ली से विशेष ट्रेन के जरिए सुबह 8:20 बजे जींद रेलवे जंक्शन पहुंचेंगे। उनके साथ रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित मंडल के डीआरएम भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सीएम सैनी ने तैयारियों का लिया जायजा

कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हेलीकॉप्टर से जींद पहुंचे और रेलवे जंक्शन का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहन से रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और इसके बाद हुडा ग्राउंड स्थित रैली स्थल पर पदाधिकारियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रैली इको फ्रेंडली होगी। इसलिए मंत्री, विधायकों व कार्यकर्ताओं से इलेक्ट्रिक व सीएनजी वाहनों में ही रैली में आने की अपील की गई है। रैली को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए रैली स्थल, पार्किंग और रेस्ट हाउस के पास चार्जिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। वहीं लोगों को कार्यक्रम तक लाने के लिए 145 इलेक्ट्रिक बसों की व्यवस्था भी की गई है।

स्टेशन और ट्रेन को फूलों से सजाया गया

जींद रेलवे जंक्शन और हाइड्रोजन ट्रेन को आकर्षक रूप देने के लिए कोलकाता से विशेष सज्जाकार बुलाए गए हैं। सजावट के लिए दिल्ली से 12 क्विंटल फूल मंगवाए गए हैं। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बने पोडियम को भी भव्य तरीके से सजाया गया है, जहां से प्रधानमंत्री ट्रेन को रवाना करेंगे।

स्कूली बच्चों को मिलेगा पहला सफर

पहले दिन उद्घाटन के बाद हाइड्रोजन ट्रेन स्कूली बच्चे सफर करेंगे। जींद जंक्शन से बच्चे और शिक्षक पिंडारा स्टेशन तक यात्रा करेंगे। इसके अलावा गोहाना, लाठ, मोहाना और सोनीपत स्टेशनों से भी चुने गए छात्र-छात्राएं इस खास ट्रेन में सफर करेंगे। सभी बच्चों के लिए विशेष पास जारी कर संबंधित स्टेशनों पर भेज दिए गए हैं।

सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए रेलवे जंक्शन, रैली स्थल और पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर में 80 नाके लगाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था में 15 आईपीएस अधिकारी, 50 डीएसपी और करीब 4500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

मुख्य गेट पर सख्त निगरानी

आम लोगों की आवाजाही रेलवे जंक्शन के मुख्य प्रवेश द्वार से सीमित कर दी गई है। कड़ी जांच के बाद ही लोगों को स्टेशन परिसर में प्रवेश दिया जा रहा है। रेलवे जंक्शन के सामने बैरिकेडिंग की गई है। प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे, जिसके लिए रेलवे जंक्शन मैदान, पुलिस लाइन और रैली स्थल के पास विशेष हेलिपैड बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री शुक्रवार सुबह 10:45 बजे जींद पहुंचेंगे। हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन और जनसभा सहित उनका पूरा कार्यक्रम लगभग 40 से 45 मिनट तक चलेगा। इसके बाद वे चंडीगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे। जींद में पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए 51 क्विंटल लड्डू तैयार किए गए हैं।

Read More:

विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ लगाया करियर का 147वां अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments