HomeBreaking News'बम से उड़ा देंगे...' PM मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को...

‘बम से उड़ा देंगे…’ PM मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को मिल रही धमकियां, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आया कॉल

PM Modi Jhalmuri Vendor Threats: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झालमुड़ी खिलाकर पुरे देश में छाए दुकानदार विक्रम साहू अब डर और तनाव के माहौल में जी रहे हैं। विक्रम साहू का दावा है कि उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगातार धमकी भरे फोन कॉल आ रहे हैं। कॉल करने वाले उन्हें बम से उड़ाने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

पाकिस्तान से कॉल कर दी जा रही धमकी

विक्रम साहू ने बताया कि पाकिस्तान से आने वाले फोन कॉल में उन्हें धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कॉल करने वाले कहते हैं कि उन्हें बम से उड़ा दिया जाएगा। विक्रम के मुताबिक, वे लोग धमकी देने के बाद तुरंत फोन काट देते हैं। इसके अलावा बांग्लादेश से भी फोन आ रहे हैं, जिनमें उनसे पूछा जाता है कि वे अभी जिंदा हैं या नहीं।

अनजान नंबरों से लगातार आ रहे कॉल

विक्रम ने बताया कि पिछले कुछ समय से उन्हें कई अनजान नंबरों से फोन आ रहे हैं। इन कॉल्स में गाली-गलौज और गलत भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। उनका कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों की वजह से वे मानसिक दबाव में हैं। उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने किसी को कुछ नहीं कहा, फिर भी उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

PM मोदी की यात्रा के बाद सोशल मीडिया पर वायरल

विक्रम साहू का नाम उस समय सोशल मीडिया पर आया था, जब पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी दुकान पर पहुंचे थे और वहां झालमुड़ी खाई थी। उस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। इसके बाद विक्रम अचानक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।

बिहार के रहने वाले हैं विक्रम साहू

विक्रम साहू मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, लेकिन फिलहाल अपने माता-पिता के साथ पश्चिम बंगाल में रहते हैं। पीएम मोदी से मुलाकात को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि देश के प्रधानमंत्री उनकी दुकान पर आएंगे और उनकी बनाई झालमुड़ी खाएंगे।

पैसे लेने से किया था मना 

विक्रम ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री के लिए खुद झालमुड़ी तैयार की थी। उन्होंने पैसे लेने से इनकार कर दिया था, लेकिन प्रधानमंत्री ने जबरदस्ती उन्हें पैसे दिए। विक्रम के मुताबिक, पीएम मोदी ने झालमुड़ी खाने के बाद उसकी तारीफ भी की थी और कहा था कि स्वाद अच्छा है।

पढ़ाई-कमाई के बारे में भी हुई थी बात

विक्रम ने बताया कि प्रधानमंत्री करीब 10 मिनट तक उनकी दुकान पर रुके थे। इस दौरान राजनीति पर कोई बातचीत नहीं हुई। पीएम मोदी ने उनसे पढ़ाई और रोजाना की कमाई के बारे में पूछा था। विक्रम ने बताया था कि गरीबी की वजह से वे ज्यादा पढ़ाई नहीं कर सके और रोजाना करीब 1000 से 1200 रुपये तक की कमाई कर लेते हैं।

Read More:

अब लोन न चुकाने पर भी नहीं होगी बदतमीजी! RBI लाने जा रहा सख्त नियम, बैंक रिकवरी एजेंट्स पर लगेगी लगाम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments