प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi Gift) के स्लोवाकिया दौरे का एक दिलचस्प पल इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने स्लोवाक नेशनल काउंसिल के चेयरमैन रिचर्ड राशि को बिहार की प्रसिद्ध पारंपरिक मिठाई ठेकुआ उपहार में दी है। इस अनोखे तोहफे से प्रभावित होकर रिचर्ड राशि ने इसका वीडियो अपने आधिकारिक X अकाउंट पर शेयर किया है जिसे लोगों की ओर से काफी पसंद किया जा रहा है।
वीडियो में रिचर्ड राशि खूबसूरती से पैक किए गए लकड़ी के डिब्बे को खोलते हुए दिखाई देते हैं। डिब्बे में रखे ठेकुआ को देखकर उन्होंने इसकी आकर्षक बनावट की तारीफ की और फिर इसका स्वाद भी चखा। फिर ठेकुआ खाने के बाद उन्होंने इसकी तारीफ करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक मिठाई नहीं बल्कि भारतीय परंपरा और संस्कृति की झलक भी है। उन्होंने इसे स्लोवाकिया की कुछ पारंपरिक मिठाइयों से मिलता-जुलता बताया।
खाने के जरिए संस्कृति और रिश्तों का जुड़ाव
रिचर्ड राशि ने कहा कि भारत और स्लोवाकिया की खाद्य परंपराओं में कई समानताएं दिखाई देती हैं। उनके मुताबिक, खाना सिर्फ स्वाद तक सीमित नहीं होता बल्कि यह अलग-अलग संस्कृतियों और समाजों को जोड़ने का भी प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि कूटनीति सिर्फ औपचारिक बैठकों तक सीमित नहीं रहती बल्कि ऐसे छोटे सांस्कृतिक उपहार भी देशों के बीच आत्मीयता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Diplomacy is also about the small gestures that bring people closer. During @narendramodi’s visit to Slovakia, I received traditional Thekua from Bihar and presented him with Slovak spa wafers inscribed in Hindi. Such moments strengthen the ties between our countries. 🇸🇰🤝🇮🇳 pic.twitter.com/dgBlOlNYMO
— Richard Raši (@Richard_Rasi) July 14, 2026

