HomeBreaking NewsPM मोदी आज चंडीगढ़ को देंगे करोड़ों की सौगात, कई बड़े विकास...

PM मोदी आज चंडीगढ़ को देंगे करोड़ों की सौगात, कई बड़े विकास कार्यों का करेंगे शुभारंभ

PM Modi Chandigarh Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को चंडीगढ़ दौरे पर रहेंगे। हरियाणा का कार्यक्रम पूरा करने के बाद वह दोपहर करीब 1:45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेंगे। यहां वह 6,600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 10 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और आवास क्षेत्र से जुड़ी इन परियोजनाओं के साथ प्रधानमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

स्वास्थ्य क्षेत्र को मिलेगी बड़ी मजबूती

प्रधानमंत्री पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) में 505 करोड़ रुपये की लागत से बने एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर तथा 440 करोड़ रुपये की लागत वाले एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेज सेंटर का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा PGIMER में 150 बेड के क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक का भी शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और आसपास के राज्यों के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।

सड़क और शिक्षा परियोजनाओं का होगा शुभारंभ

प्रधानमंत्री 1,936 करोड़ रुपये की लागत से तैयार आईटी सिटी चौक से कुराली-चंडीगढ़ रोड तक छह लेन सड़क राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इससे मोहाली और आसपास के क्षेत्रों में यातायात अधिक सुगम होगा। इसके साथ ही सेक्टर-46 स्थित सरकारी कॉलेज के नए हॉस्टल ब्लॉक, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के कुरुक्षेत्र बॉयज हॉस्टल एवं मेस का उद्घाटन किया जाएगा। वहीं धनास में बने 240 पुलिस आवास भी पुलिस विभाग को सौंपे जाएंगे।

इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास

प्रधानमंत्री एयरोसिटी रोड से रामगढ़ तक जीरकपुर बाईपास, अंबाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-205 से पीआर-7 रोड, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के रिसर्च स्कॉलर्स हॉस्टल और PGIMER के अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक का शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं पर करीब 3,612 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

लंबित मांगों पर भी टिकी हैं निगाहें

प्रधानमंत्री के दौरे से पहले चंडीगढ़ के व्यापारी, उद्योगपति, कर्मचारी, हाउसिंग बोर्ड निवासी, पुनर्वास कॉलोनियों के लोग, गांवों के निवासी, युवा और शिक्षाविद भी बड़ी उम्मीद लगाए बैठे हैं। शहर में कई ऐसे मुद्दे हैं जो पिछले 15 से 20 वर्षों से लंबित हैं। इनमें लीजहोल्ड संपत्तियों को फ्रीहोल्ड करना, शेयर-वाइज प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन, करीब 68 हजार हाउसिंग बोर्ड मकानों का रेगुलराइजेशन, पुनर्वास कॉलोनियों और 40 हजार से अधिक ईडब्ल्यूएस मकानों में रहने वाले परिवारों को मालिकाना हक, 3,950 कर्मचारियों के लिए लंबित हाउसिंग स्कीम, डोमिसाइल नीति लागू करने और 22 गांवों में लाल डोरे के विस्तार जैसी मांगें शामिल हैं।

ट्राईसिटी के विकास को मिलेगी रफ्तार

प्रधानमंत्री के इस दौरे को चंडीगढ़ और ट्राईसिटी क्षेत्र के लिए अहम माना जा रहा है। इन विकास परियोजनाओं से स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क संपर्क और आवासीय सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही चंडीगढ़वासियों को उम्मीद है कि वर्षों से लंबित स्थानीय मुद्दों पर भी इस दौरे के दौरान कोई सकारात्मक पहल या बड़ा ऐलान किया जा सकता है।

Read More:

जींद के बाद पंजाब जाएंगे PM मोदी, 75 रेलवे स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन, हाई अलर्ट पर जालंधर, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments