HomeBreaking Newsपठानकोट निकाय चुनाव में बढ़ा सियासी पारा, AAP ने देर रात जारी...

पठानकोट निकाय चुनाव में बढ़ा सियासी पारा, AAP ने देर रात जारी की उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट, आज नामांकन का आखिरी दिन

Pathankot Nikay Chunav: आम आदमी पार्टी ने पठानकोट निकाय चुनाव को लेकर आखिरकार अपनी उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी है। शुक्रवार देर रात 11 बजे के बाद पार्टी ने नगर निगम पठानकोट के 50 वार्डों और नगर परिषद सुजानपुर के 15 वार्डों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। पार्टी के सभी उम्मीदवार शनिवार को नामांकन के आखिरी दिन अपने नॉमिनेशन दाखिल करेंगे। इसके साथ ही पठानकोट की सियासत पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गई है।

आज नामांकन का आखिरी दिन

निकाय चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। प्रशासन को उम्मीद है कि अंतिम दिन बड़ी संख्या में उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेंगे, जिसके बाद कुल प्रत्याशियों की संख्या 300 के पार पहुंच सकती है।

शुक्रवार को 82 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

शुक्रवार को नगर निगम पठानकोट और नगर परिषद सुजानपुर में कुल 82 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। इनमें पठानकोट निगम के 71 और सुजानपुर कौंसिल के 14 उम्मीदवार शामिल रहे। सबसे ज्यादा उम्मीदवार भाजपा के रहे, जिनकी संख्या 37 बताई गई। इसके अलावा कांग्रेस के 29 और शिरोमणि अकाली दल (बादल) के 5 उम्मीदवारों ने भी अपने पर्चे दाखिल किए।

पहले दिन भी हुए थे नामांकन

इससे पहले वीरवार को भी नगर निगम पठानकोट में तीन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए थे। अब तक नगर निगम के 50 वार्डों में कुल 71 उम्मीदवार मैदान में उतर चुके हैं, जबकि सुजानपुर परिषद के 15 वार्डों में 14 उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की है।

आरक्षण बदलने से बदला चुनावी समीकरण

इस बार वार्डों के आरक्षण रोटेशन ने कई बड़े नेताओं का गणित बिगाड़ दिया है। कई सामान्य वार्ड महिला या अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गए हैं। इसके चलते कई पूर्व पार्षदों और नेताओं ने अपनी पत्नियों, बहुओं, बेटियों और माताओं को चुनावी मैदान में उतारा है।

चुनावी मैदान में नेताओं के परिवार

पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर विक्रम महाजन ने वार्ड नंबर 28 से अपनी बहू अनमोल मन्हास को उम्मीदवार बनाया है। वहीं डिप्टी मेयर अजय की पत्नी बेबी, अभी शर्मा की माता सुनीता, सुरिंदर राही की पत्नी रीमा, गौरव वडैहरा की पत्नी प्रिया, जोगिंदर पहलवान की पत्नी वीना बग्गा, नितिन महाजन लाडी की पत्नी शैली महाजन और जतिन वालिया की पत्नी हरप्रीत कौर भी चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं।

AAP ने कई नए और पुराने चेहरों पर लगाया दांव

आम आदमी पार्टी ने वार्ड नंबर 1 से हरप्रीत कौर, 3 से दीपक शर्मा, 7 से अशोक अभिषेक शर्मा, 14 से रीमा, 17 से आशीष, 22 से आशा राही, 31 से जरनैल सिंह, 39 से गुरदेव सिंह पप्पू और वार्ड 50 से रिम्पी समेत कई चेहरों को टिकट दिया है। पार्टी ने महिला उम्मीदवारों पर भी खास भरोसा जताया है।

सुजानपुर में भी उम्मीदवारों का ऐलान

सुजानपुर नगर परिषद के लिए भी AAP ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वार्ड नंबर 1 से सुदेश कुमारी, 6 से पुनीत कुमार, 8 से अनिल कुमार, 10 से मोहित आर्या और 12 से राणा प्रताप समेत कई उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है।

अलग-अलग जगहों पर होंगे नामांकन

प्रशासन ने वार्डों के अनुसार नामांकन केंद्र तय किए हैं। वार्ड 1 से 15 तक के उम्मीदवार जिला प्रशासनिक परिसर मलिकपुर में नामांकन दाखिल करेंगे। वार्ड 16 से 36 तक के उम्मीदवार PSPCL कार्यालय ढांगू रोड में और वार्ड 37 से 50 तक के प्रत्याशी भूमि रक्षा अधिकारी कार्यालय मलिकपुर में अपने फॉर्म जमा करेंगे। वहीं सुजानपुर के सभी उम्मीदवार जिला प्रशासनिक परिसर स्थित सहायक आयुक्त कार्यालय में नामांकन दाखिल करेंगे।

Read More:

गोरखपुर को मिलने जा रही बड़ी सौगात, आज CM योगी करेंगे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments